मैथिली ठाकुर ने वैष्णो देवी धाम से दिखाया अद्भुत नजारा, शेयर किया अनुभव

मैथिली ठाकुर ने वैष्णो देवी धाम से दिखाया अद्भुत नजारा, शेयर किया अनुभव
चैत्र नवरात्र के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी पावन अवसर पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर भी माता के दर्शन के लिए वैष्णो देवी पहुंचीं। उन्होंने वहां के अपने अनुभव को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्र के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी पावन अवसर पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर भी माता के दर्शन के लिए वैष्णो देवी पहुंचीं। उन्होंने वहां के अपने अनुभव को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

मैथिली ठाकुर के इस वीडियो में वैष्णो देवी धाम की सुंदर वादियां और वहां का भक्तिमय माहौल साफ नजर आ रहा है। पहाड़ों के बीच स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है, जो माता के दर्शन के लिए आगे बढ़ती जा रही है। हर तरफ 'जय माता दी' के जयकारे गूंजते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में लोग भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ मैथिली ने कैप्शन में 'जय माता दी' लिखा।

मैथिली ठाकुर के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''जय माता दी! आपका वीडियो देखकर मन खुश हो गया।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''माता रानी आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें।'' अन्य यूजर्स ने कमेंट्स में 'जय माता दी' और इमोजी भी शेयर किए

मैथिली ठाकुर के बारे में बात करें, उन्होंने मेहनत के दम पर शास्त्रीय और लोक संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें देशभर में पहचान रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' से मिली, जहां उनकी गायिकी को खूब सराहा गया। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए भजन और लोक गीत गाकर लाखों लोगों का दिल जीता। आज वह हिंदी, मैथिली, भोजपुरी और अन्य भाषाओं में गाकर देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 11:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story