मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड सीएम ने की सीएम रेखा गुप्ता से बात, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड सीएम ने की सीएम रेखा गुप्ता से बात, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत कर मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के संबंध में चिंता जताई। इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के दायरे में रहकर की जाएगी तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत कर मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के संबंध में चिंता जताई। इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के दायरे में रहकर की जाएगी तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से चर्चा की। सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जांच केवल तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा।

सीएम धामी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित जांच एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सच्चाई को सामने लाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बातचीत की और परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मालवीय नगर की यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले को पूरी गंभीरता के साथ लिया जा रहा है और जांच निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है।

रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि न तो कोई दोषी बच पाए और न ही किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय हो। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों को तथ्यों, साक्ष्यों और कानून के अनुरूप गहन एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Jun 2026 11:29 PM IST

Tags

Next Story