मनोरंजन जगत में अपनी वापसी पर बोले गोविंदा- इतनी सच्चाई से काम करूंगा कि लोग कहें, क्या यह संभव है
मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता गोविंदा आगामी फिल्म रूपा से मनोरंजन जगत में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने काम करने के तरीके के बारे में खुलकर बात की।
गोविंदा ने बताया कि उन्होंने 15 साल पहले ही साउथ इंडियन सिनेमा के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी कर दी थी।
उन्होंने कहा, "मैंने कई समय पहले ही अपने एक दोस्त से कहा था कि अगले 10 सालों में, आप साउथ इंडियन सिनेमा को आगे बढ़ते हुए देखेंगे। इसके बाद साउथ सिनेमा की कई फिल्में हिट हुईं। प्रभु देवा के साथ 'वांटेड', अक्षय कुमार की 'राउडी राठौर', उसके बाद अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी आई और इन सभी साउथ इंडियन फिल्मों की वजह से, हीरो लार्जर दैन लाइफ बन गए।"
अभिनेता ने बताया कि इसके पीछे की वजह ईमानदारी और अच्छा काम करना है। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान मीडिया ने अभिनेता ने पूछा, "क्या फिल्मों को रिलीज करने के तरीके में बदलाव आने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में किसी तरह के विरोध या मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा?"
इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता गोविंदा ने कहा, "मार्केट कहां है? लोग जुड़ेंगे या नहीं? लोग आएंगे या नहीं? मैं इस तरह नहीं सोचता। मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करता रहूंगा। इतनी सच्चाई से काम करूंगा कि लोग कहें, क्या ऐसा करना भी संभव है? तब मुझे लगेगा कि मैं गोविंदा हूं।"
मीडिया ने आगे पूछा, "क्या आप फिल्म चुनते समय किसी फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू, जाने-माने डायरेक्टर या कुछ और देखते हैं?, तो इस पर अभिनेता ने कहा, "जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो मेरे पास पैसे नहीं थे। उस समय मैं सिर्फ पैसा, माता-पिता की खुशी और परिवार की खुशी देखता था। मैंने इससे ज्यादा कभी नहीं देखा।"
अभिनेता ने अपनी मां की सीख को याद करते हुए कहा, "मेरी मां ने मुझसे कहा था कि अगर तुम ये सब देखोगे, तो ऊपर वाला क्या देखेगा। बहुत से लोग ऐसी भाषाएं बोलते हैं जो मुझे समझ नहीं आतीं या मैं नहीं समझता। मैं उन भाषाओं से वाकिफ नहीं हूं। कुछ लोग खतरनाक हुआ करते थे, जो हमारे जैसे गरीब परिवारों से आते हैं। वे अपनी ताकत टेस्ट करते हैं।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 July 2026 5:24 PM IST












