माता-पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल और गाली-गलौज करना कांग्रेस का डीएनएः शायना एनसी

माता-पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल और गाली-गलौज करना कांग्रेस का डीएनएः शायना एनसी
शिवसेना नेता शायना एनसी ने एसआईआर और फॉर्म 6 से जुड़े चुनाव आयोग के हलफनामे, विधान परिषद में वोटों की गिनती और पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रियाएं दी। शिवसेना नेता ने कहा कि माता-पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल और गाली-गलौज करना कांग्रेस का डीएनए है।

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शायना एनसी ने एसआईआर और फॉर्म 6 से जुड़े चुनाव आयोग के हलफनामे, विधान परिषद में वोटों की गिनती और पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रियाएं दी। शिवसेना नेता ने कहा कि माता-पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल और गाली-गलौज करना कांग्रेस का डीएनए है।

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा हलफनामा दाखिल करने पर शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "विपक्ष को अब चुप रहना होगा, क्योंकि चुनाव आयोग ने खुद सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करके स्पष्ट किया है कि एसआईआर कराने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था और इसमें तीनों आयुक्त शामिल थे। सच सबके सामने आना चाहिए। जिस तरह से विपक्ष एक स्वतंत्र संस्था को निशाना बना रहा है, वह अनुचित है।"

पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर शायना एनसी ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पार्टी में सभ्यता बची नहीं है। माता-पिता के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करना, गाली-गलौज करना और उनका अपमान करना, यह भले ही कांग्रेस पार्टी का डीएनए हो सकता है, लेकिन यह भारत का डीएनए नहीं है। जनता निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देगी। 2029 में अपने काम की वजह से नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।"

बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद के वोटों की गिनती पर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, "एनडीए ने अपना काम किया है और जनता ने अपना निर्णय दिया है। मुझे उम्मीद है कि हर जगह एनडीए उम्मीदवारों की जीत होगी।"

जरांगे पाटिल का ऑडियो क्लिप वायरल होने की जांच के लिए एसआईटी गठित होने पर शायना एनसी ने कहा, "शिवसेना की मांग है कि एसआईटी सच्चाई सबके सामने प्रस्तुत करे। हमें घबराहट नहीं है, क्योंकि वे 500 करोड़ के घोटाले का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। यह काम विपक्ष का हो सकता है, लेकिन हम सच्चाई जानना चाहते हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story