मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी से अभद्रता और पीछा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज

मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी से अभद्रता और पीछा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में एक महिला बैंककर्मी को परेशान करने, आपत्तिजनक मैसेज भेजने और उनके पूरे परिवार की 'रेकी' (निगरानी) करने का एक संगीन मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव राजन रिजवी के खिलाफ कोतवाली थाने में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

मथुरा, 16 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में एक महिला बैंककर्मी को परेशान करने, आपत्तिजनक मैसेज भेजने और उनके पूरे परिवार की 'रेकी' (निगरानी) करने का एक संगीन मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव राजन रिजवी के खिलाफ कोतवाली थाने में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़ित महिला बैंक कर्मचारी के अनुसार, राजन रिजवी ग्राहक बनकर बैंक आता था और लगातार उन पर नजर रखता था। आरोपी ने बिना अनुमति के पीड़िता का निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और आपत्तिजनक व अवांछित मैसेज भेजने शुरू कर दिए। जब पीड़िता ने फोन उठाने और संपर्क रखने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि 'मैं तेरी निजी सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवाता हूं।' परेशान होकर पीड़िता ने नंबर ब्लॉक किया तो आरोपी की हरकतें और बढ़ गईं।

तहरीर के मुताबिक, नंबर ब्लॉक करने के बाद राजन रिजवी रात के वक्त करीब 9.30 बजे पीड़िता की आवासीय कॉलोनी के आसपास घूमता देखा गया। आरोप है कि राजन ने महिला के पति (जो क्षेत्रीय वन अधिकारी हैं), घर, वाहन, घरेलू सहयोगी, कुक और ड्राइवर तक की जानकारियां जुटाईं। बैंक के बाहर खड़ी पीड़िता की गाड़ी की तस्वीरें भी खींचीं, जो सीसीटीवी में दर्ज हैं। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी किसी निजी सुरक्षा एजेंसी के जरिए उनकी और उनके परिवार की जासूसी करा रहा है और पति के खिलाफ झूठी शिकायतें कराने की फिराक में है।

इस बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए आशना चौधरी ने बताया कि थाना कोतवाली में एक महिला बैंककर्मी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पत्र में आरोप लगाए कि राजन रिजवी लगातार पीछा करता था और मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। शिकायत में यह भी बताया गया कि राजन रिजवी उस महिला बैंककर्मी को उसके घर के आसपास डराने धमकाने की कोशिश की गई थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने एक मुकदमा पंजीकृत किया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के स्थानीय नेताओं ने इस घटना का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह अश्लील हरकतें हैं। इनके (सपा नेता) के बारे में पहले भी कई शिकायतें रही हैं। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 2:31 PM IST

Tags

Next Story