मोदी के जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया दुग्धाभिषेक, सांस्कृतिक धरोहर के शिल्पी हैं पीएम मोदी नीलकंठ

मोदी के जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया दुग्धाभिषेक, सांस्कृतिक धरोहर के शिल्पी हैं पीएम मोदी नीलकंठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समर्थकों ने धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जन्मदिन मनाया। अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 76 बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का पूजन कर केसर, जल और दूध से अभिषेक किया। इस दौरान शंखनाद और डमरू की गूंज से घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया।

वाराणसी, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समर्थकों ने धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जन्मदिन मनाया। अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 76 बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का पूजन कर केसर, जल और दूध से अभिषेक किया। इस दौरान शंखनाद और डमरू की गूंज से घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा के पूजन से हुई। इसके बाद श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम और श्री शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 76 बटुक ब्राह्मणों ने आचार्य उदित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 76 लीटर केसर, जल और दूध से मां गंगा का अभिषेक किया। बटुकों ने वैदिक मंत्रों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

साथ ही, नमामि गंगे की ओर से सामने घाट पर मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई, कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पीएम की दीर्घायु की कामना की, कार्यक्रम के दौरान 'बार-बार ये दिन आए' गीत गूंजे और 'शांताकारं भुजगशयनम' सहित वैदिक मंत्रों का पाठ हुआ, गंगा आरती के बाद मिठाई वितरण किया गया और भारत माता की जय के जयकारे लगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का शिल्पी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व दूरदर्शी है और इसमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ की भावना दिखाई देती है।

भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी ने आईएएनएस से कहा, "आज प्रधानमंत्री की सेवा के 25 साल भी पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी के हर पहलू का विकास किया है। चाहे वह हेल्थकेयर हो, इंफ्रास्ट्रक्चर हो, मेडिकल सेवाएं हों या जनसेवा; काशी एक आध्यात्मिक शहर है और उन्होंने आध्यात्मिकता से लेकर धर्म तक, हर पहलू पर काम किया है और हर चीज का ध्यान रखा है। यहां अभी लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स पूरे भी हो चुके हैं।"

नीलकंठ तिवारी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जनता के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद हैं। वे देशभर के 150 करोड़ लोगों के दिलों में बसते हैं। पूरे देश के लोग उन्हें दिल से आशीर्वाद देते हैं, उनसे गहरा भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं और हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से उनके जन्मदिन के जश्न में शामिल हो रहा है।"

कार्यक्रम संयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विप्र समाज के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने काशी के विकास को नई दिशा दी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, घाटों का सौंदर्यीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास से काशी के स्वरूप में व्यापक बदलाव आया है।

डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गंगा नदी के प्रति दृष्टिकोण आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और उसके संरक्षण तथा स्वच्छता से जुड़ा है। इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, नवीन कसेरा, महंत रमेश तिवारी लिंगिया महाराज, संजय उपाध्याय, आकाश पाठक, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बटुक ब्राह्मण मौजूद रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2026 4:53 PM IST

Tags

Next Story