मोरक्को ने प्रवासियों को सीमा तक पहुंचने से रोका, स्यूटा फिर सुर्खियों में
मैड्रिड, 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन का छोटा सा स्वायत्त शहर शनिवार को फिर सुर्खियों में आ गया। 30-31 जुलाई को हजारों की संख्या में घुसे प्रवासियों की समस्या से अभी निजात भी नहीं मिली थी कि शनिवार को फिर कुछ ऐसा हुआ कि पूरी दुनिया में हलचल सी मच गई। हालांकि इस बार मोरक्को की दंगा-रोधी पुलिस ने शनिवार को सैकड़ों उप-सहारा अफ्रीकी प्रवासियों को स्पेन के स्यूटा क्षेत्र की सीमा तक पहुंचने से रोक दिया।
प्रवासी एल ताराजाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मोरक्को के सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के कारण वे सीमा से करीब तीन किलोमीटर पहले कास्तिलेहोस के बाहरी इलाके में रोक दिए गए।
स्पेनिश मीडिया आउटलेट एल पाइस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे प्रवासियों के सीमा की ओर बढ़ने की कोशिश शुरू हुई। इसके बाद मोरक्को ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया और पुलिस ने भीड़ को पीछे धकेलते हुए उन्हें एक क्षेत्र में घेर लिया। सीमा के आसपास बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों की तुलना में काफी अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं और सीमा से जुड़े सभी प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
हालांकि, 30 और 31 जुलाई की स्थिति के विपरीत इस बार इलाके में मोरक्को के प्रवासियों के बड़े समूह नजर नहीं आए। उन दो दिनों के दौरान करीब 80,000 लोगों के सेउटा में प्रवेश करने की खबर सामने आई थी।
उधर, मेलिला सीमा पर हालात फिलहाल शांत हैं और पिछले कुछ घंटों में किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, वहां भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
सोशल मीडिया पर शनिवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में प्रवासियों के स्यूटी पहुंचने की अपील और संदेश प्रसारित होने के बाद स्पेन तथा मोरक्को दोनों ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
इस बीच, जुलाई के अंत में हुई भारी आमद के करीब दो सप्ताह बाद भी स्यूटा सामान्य स्थिति में नहीं लौट पाया है। शहर में अभी करीब 5,000 प्रवासी ऐसे हैं जिनके पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन के लिए समायोजित करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी दोनों बढ़ा दी गई हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Aug 2026 5:26 PM IST












