मुंबई सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शर्लिन चोपड़ा, वोट के अधिकार को लेकर जताई चिंता

मुंबई सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शर्लिन चोपड़ा, वोट के अधिकार को लेकर जताई चिंता
एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेते हुए मतदान के अधिकार को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार हर भारतीय नागरिक का बुनियादी और मौलिक अधिकार है और इसे किसी भी स्थिति में छीना नहीं जाना चाहिए। शर्लिन ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित लोगों की नागरिकता साबित करने की मांग की।

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेते हुए मतदान के अधिकार को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार हर भारतीय नागरिक का बुनियादी और मौलिक अधिकार है और इसे किसी भी स्थिति में छीना नहीं जाना चाहिए। शर्लिन ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित लोगों की नागरिकता साबित करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वोट देने का अधिकार हमारा अधिकार है, यह हमारा मौलिक अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी भारतीय नागरिक को अपने देश में मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा, तो वह किस देश में जाकर मतदान करेगा। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के चलते बड़ी संख्या में भारतीयों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और सवाल किया कि क्या यह साबित किया जा सकता है कि हटाए गए लोग भारतीय नागरिक नहीं हैं।

शर्लिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनका सम्मान करती हैं और उन्हें पिता समान मानती हैं। लेकिन, सम्मान के साथ अपनी असहमति शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करना भी मेरा अधिकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों के अधिकारों, खास तौर पर वोट देने के अधिकार, को नहीं छीना जाना चाहिए।

प्रदर्शन को लेकर भाजपा की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि अगर इस प्रदर्शन को बेबुनियाद बताया जा रहा है तो उन लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, जिनके नाम एसआईआर के तहत मतदाता सूची से हटाए गए हैं। यदि संबंधित एजेंसियों या अधिकारियों के पास यह प्रमाण है कि ये लोग भारतीय नागरिक नहीं हैं, तो उन्हें सामने रखा जाना चाहिए। शर्लिन ने आगे कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य अपने अधिकारों को लेकर सवाल उठाना है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में पूछे गए सवाल पर शर्लिन चोपड़ा ने उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने गंभीर गलती की है और उन्हें तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस पद की जिम्मेदारी किसी योग्य व्यक्ति को दी जानी चाहिए, जो चुनाव आयुक्त के कर्तव्यों का निष्पक्ष तरीके से निर्वहन करे।

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके से मुलाकात के सवाल पर शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि दोनों के बीच दूर से इशारों में केवल हैलो-हाय हुआ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अभिजीत दीपके से बैठकर मिलने या बातचीत करने का मौका नहीं मिला। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं और कई लोग आंदोलन का समर्थन करने के लिए यहां मौजूद हैं। उन्होंने इसे लोगों के देश के प्रति लगाव से जोड़ते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी उनके अनुसार देश और भारत माता के प्रति भावना को दर्शाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 7:34 PM IST

Tags

Next Story