महिला ने शोषण का दर्द किया बयां, बोली- पति के खिलाफ हो बुलडोजर एक्शन

महिला ने शोषण का दर्द किया बयां, बोली- पति के खिलाफ हो बुलडोजर एक्शन
मुंबई में एक मुस्लिम महिला ने पति पर शोषण का आरोप लगाया और बुलडोजर के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता और उसके पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 'लव जिहाद' और तीन तलाक पर कानूनों को और सख्त करने की अपील की।

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में एक मुस्लिम महिला ने पति पर शोषण का आरोप लगाया और बुलडोजर के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता और उसके पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 'लव जिहाद' और तीन तलाक पर कानूनों को और सख्त करने की अपील की।

पीड़िता के पिता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि मेरी बेटी की शादी एक दिसंबर 2019 को साकी नाका में वसीम अली शेख से हुई थी। यह मामला 'लव जिहाद' से जुड़ा है। मैं इसे 'लव जिहाद' इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मेरी बेटी की शादी से पहले पति का दूसरे समुदाय की लड़की के साथ अफेयर था।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने उस लड़की का इस्तेमाल किया। जब मेरी बेटी को पता चला कि उसका दूसरी लड़की के साथ अफेयर है तो मेरी बेटी ने अपनी सास से इस बारे में बात की। इस पर उसकी सास ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पहले बच्चे के बाद, जब दूसरी प्रेग्नेंसी में लड़की होने की जानकारी हुई तो अबॉर्शन करवा दिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी दामाद तीन लड़कियों को शिकार बना चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी नौकरी करता है। पीड़िता के पिता ने सरकार से गुहार लगाई कि जैसे यूपी में बुलडोजर चलता है, वैसी ही इसके घर पर भी बुलडोजर चले।

पीड़िता ने आईएएनएस से बताया कि 'शादी हो जाने के बाद और उससे पहले उसकी एक गर्लफ्रेंड थी। शादी के बाद भी उसका बाहर रिश्ता चलता रहा। मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगी, क्योंकि मैं खुद एक महिला हूं। कुछ बातचीत तो हद से भी आगे बढ़ गई थी, इसलिए मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।

पीड़िता ने बताया कि मैंने कुछ चीजें देखी हैं, जिनमें आपत्तिजनक तस्वीरों का आदान-प्रदान भी शामिल है, वे तस्वीरें उस लड़की और आरोपी ने एक-दूसरे को भेजी थी। मेरे साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 10:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story