मुसलमान कमजोर नहीं, बाबा रामदेव के 'कन्वर्टेड मुसलमान' वाले बयान पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली

मुसलमान कमजोर नहीं, बाबा रामदेव के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली
योग गुरु बाबा रामदेव के 'कन्वर्टेड मुसलमान' वाले बयान पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को अपने ही धर्म तक सीमित रहना चाहिए, यही बेहतर होगा।

लखनऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव के 'कन्वर्टेड मुसलमान' वाले बयान पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को अपने ही धर्म तक सीमित रहना चाहिए, यही बेहतर होगा।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुसलमान न तो कल कमजोर थे और न ही आज कमजोर हैं। मुसलमान हर तरह से मजबूत और ताकतवर हैं। हर किसी को अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बयान देने या अपनी धार्मिक मान्यताएं रखने का अधिकार है। इसी तरह मुसलमानों का यह विश्वास है कि हमारे पूर्वज हजरत आदम अलैहिस्सलाम थे और सभी इंसान हजरत आदम अलैहिस्सलाम की ही संतान हैं। बाबा रामदेव को इसलिए इस तरह के बयान अपने ही धर्म तक सीमित रहना चाहिए, क्योंकि यही बेहतर होगा।

संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के एनआरसी वाले बयान पर मौलाना ने कहा कि एनआरसी का पहले भी बड़े पैमाने पर विरोध हुआ है, क्योंकि यह किसी न किसी तरह सभी भारतीयों को शक के घेरे में खड़ा करता है। इस देश का हर नागरिक सम्मान के साथ रहने वाला नागरिक है और किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह बार-बार किसी भारतीय नागरिक से उसकी नागरिकता का सबूत मांगे।

यूपी चुनाव को लेकर मुसलमानों को लेकर हो रही बयानबाजी पर मौलाना ने कहा कि यह दुखद है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, कुछ लोग बयानबाजी शुरू कर देते हैं। कहीं न कहीं मुसलमानों को गुमराह करने की कोशिशें की जाती हैं लेकिन सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि दूसरे समुदायों के साथ-साथ अब मुसलमानों में भी काफी जागरूकता आ गई है। सभी मुसलमान अपनी पसंद के अनुसार वोट करते हैं। जहां तक इस बयान की बात है कि समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है, तो यह पूरी तरह से बेबुनियाद है। सभी जानते हैं कि पार्टी में पहले से ही कितने मुस्लिम विधायक और सांसद हैं। हाल ही में जैस्मीन अंसारी साहिबा को काउंसिल में विपक्ष का नेता बनाया गया है, जो मुसलमानों का एक अहम प्रतिनिधित्व है।

फ्लाई दुबई की फ्लाइट को बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का तारीफ करते हुए मौलाना ने कहा कि जिस तरह से भारतीय पायलट ने इसमें बहादुरी और साहस दिखाया, वह अपने आप में एक ऐसी उपलब्धि है कि उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। एक बार फिर एक भारतीय पायलट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी भारतीयों का मान बढ़ाया है। इसके लिए मैं पायलट को दिल से बधाई देता हूं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Oct 2026 4:32 PM IST

Tags

Next Story