नालंदा यूनिवर्सिटी में नौकरी का अवसर मैनेजर सहित कई नॉन-टिचिंग पदों पर भर्ती शुरू, 15 मई आखिरी तारीख
पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से किसी एक में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। नालंदा यूनिवर्सिटी ने मैनेजर सहित नॉन-टीचिंग के कुल 9 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नालंदा विश्वविद्यालय में जिन रिक्त 9 पदों पर भर्ती निकली हैं, उनमें मैनेजर (आईटी) के 1, असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के 2, मैनेजर (गेस्ट हाउस) के 1, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 1, असिस्टेंट (वित्त) के 2, और असिस्टेंट (प्रशासन) के 2 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद अनुसार संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी की डिग्री, संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और 3 से 8 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना भी अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन और पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू (ऑफलाइन या ऑनलाइन) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी बातचीत योग्य के आधार पर होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नालंदा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 April 2026 7:38 PM IST











