नाना की पुण्यतिथि पर भावुक हुए प्रतीक स्मिता पाटिल, लिखा-आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे हीरो

नाना की पुण्यतिथि पर भावुक हुए प्रतीक स्मिता पाटिल, लिखा-आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे हीरो
अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल ने गुरुवार को अपने नाना की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए खास पोस्ट शेयर की।

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल ने गुरुवार को अपने नाना की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए खास पोस्ट शेयर की।

अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल ने इंस्टाग्राम पर नाना के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपने नाना की गोद में बैठे हुए हैं। अभिनेता ने लिखा, "22 जुलाई 2017, 9 साल पहले। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे हीरो।"

बता दें कि अभिनेता के नाना शिवाजीराव गिरिधर पाटिल पूर्व कांग्रेस नेता और मंत्री थे। बताया जाता है कि अभिनेता प्रतीक की मां और अभिनेत्री स्मिता पाटिल के निधन के बाद उनका पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने किया था।

प्रतीक अपनी नानी के बेहद करीब थे। उनकी नानी ने उन्हें बहुत प्यार व स्नेह दिया और बचपन में उनकी देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिवाजीराव गिरिधर पाटिल सहकारिता आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे थे और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता थी। उन्होंने हमेशा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई और सहकारी क्षेत्र के माध्यम से शिक्षा और कृषि के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। साल 2013 में शिवाजीराव पाटिल को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

1992 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। इससे पहले वह 1960 से 1967 तक विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य और 1967 से 1980 तक लगातार तीन बार विधायक (एमएलए) रहे चुके थे। 1996 में उन्होंने अपनी बेटी की याद में स्मिता पाटिल चैरिटेबल ट्रस्ट शुरू किया। लंबी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित होने के कारण 22 जुलाई साल 2017 में उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रतीक स्मिता पाटिल हाल ही में जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक एलियन सुपरविलेन (खलनायक) की भूमिका निभाई थी। मनीष सैनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने मुख्य 'सुपरहीरो' (दादाजी) का किरदार निभाया है, जिसमें उनके साथ मिहिर गोडबोले और शिवांश चोरघे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 July 2026 10:49 AM IST

Tags

Next Story