नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल रही है अंग्रेजों के समय की न्याय व्यवस्था मोहन यादव
इंदौर 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंग्रेजों के शासनकाल के समय की न्याय व्यवस्था में बदलाव लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां न्यायालय को न्याय का मंदिर कहा जाता है।
इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में "न्याय तक पहुंच बढ़ाने" पर आयोजित वेस्ट ज़ोन क्षेत्रीय कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि छोटे-छोटे मामलों में मध्यस्थता के माध्यम से निपटान केस पेंडेंसी को कम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंग्रेजों के समय की न्याय व्यवस्था को बदला जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने भारतीय न्याय परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी परंपरा पंच परमेश्वर की संवाद की न्याय परंपरा रही है।
हमारे संविधान में हज़ारों वर्ष की भारतीय न्याय परंपरा रही है, इसलिए न्यायालयों को न्याय का मंदिर कहा जाता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक के आधार पर न्याय प्रणाली में भी व्यापक बदलाव हुए हैं। ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड, वन डेटा-वन केस, वर्चुअल सुनवाई और आधुनिक न्याय प्रबंधन जैसी प्रणालियों के माध्यम से न्याय व्यवस्था का कायाकल्प किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सदियों पुराने औपनिवेशिक दौर के कानूनों के स्थान पर नए कानून लागू किए गए हैं। इसी कड़ी में जन-विश्वास अधिनियम के माध्यम से छोटे-छोटे उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर कानूनों को अधिक सरल और नागरिक हितैषी बनाया गया है। मध्यप्रदेश भी इसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
--आईएएनएस
एसएनपी/एएस
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 Aug 2026 3:02 PM IST












