नीट पेपर लीक मामला आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नीट पेपर लीक मामला आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी
नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने लोखंडे को गुरुवार को गिरफ्तार किया था और शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसकी हिरासत की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने लोखंडे को गुरुवार को गिरफ्तार किया था और शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसकी हिरासत की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले, 12 मई को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज किया था। यह कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं का जिक्र किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई की विशेष टीमें देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार सक्रिय हैं और मामले से जुड़ी हर संभावित कड़ी की गहन जांच कर रही हैं। एजेंसी के अनुसार, कई अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इससे पहले, 5 आरोपियों को गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने सीबीआई की मांग को मंजूर करते हुए उन्हें 7 दिनों की कस्टडी में भेज दिया था।

जांच एजेंसी का कहना है कि यह मामला व्यापक साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई राज्यों के लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। एजेंसियों की शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे। इसी आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित करने की तैयारी है। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है। सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक के पीछे कौन सा नेटवर्क या सिंडिकेट काम कर रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 3:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story