जन्मदिन पर राम पोथिनेनी का बड़ा ऐलान, फिल्म 'रेपो23' से करेंगे बतौर डायरेक्टर डेब्यू

जन्मदिन पर राम पोथिनेनी का बड़ा ऐलान, फिल्म रेपो23 से करेंगे बतौर डायरेक्टर डेब्यू
अभिनय और, सिंगिंग के बाद अभिनेता राम पोथिनेनी निर्देशक में हाथ आजमाने जा रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि आगामी फिल्म के साथ निर्देशक का कार्यभार संभालते नजर आएंगे।

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)।अभिनय और, सिंगिंग के बाद अभिनेता राम पोथिनेनी निर्देशक में हाथ आजमाने जा रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि आगामी फिल्म के साथ निर्देशक का कार्यभार संभालते नजर आएंगे।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार पोस्टर शेयर किया, जिसमें राम पोथिनेनी के किरदार 'वीरा' से दर्शकों को मिलवाया गया है। यह पोस्टर एक गहरा, तेज और दमदार माहौल दिखाता है, जिसमें राम पीछे से नजर आ रहे हैं और उन्होंने लेदर जैकेट पहनी हुई है। उनका तेज, वी-कट हेयरस्टाइल किरदार के बेबाक अंदाज को और भी उभारता है।

पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से एक रोमांचक सफर शुरू हो रहा है। रेपो23 में वीरा से मिलिए- एक 'लोन वुल्फ' (अकेले भेड़िया) की कहानी।"

उन्होंने आगे लिखा, "जॉनर: साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर। लिखा और डायरेक्ट किया, रोपो ने। प्रोड्यूसर: कृष्णा पोथिनेनी। रेपो सिनेमैटिक्स का प्रोडक्शन। दिसंबर 2026 में रिलीज।"

बता दें कि अभिनेता ने अपनी पिछली फिल्म 'आंध्र किंग तालुका' में गीतकार बनने के बाद, पहली बार अपनी आवाज देकर दर्शकों को चौंका भी दिया था। अब अगली फिल्म में अभिनेता निर्देशन का कार्यभार संभालेंगे, जो फिल्ममेकर के तौर पर उनकी पहली फिल्म है।

रेपो23 को को कृष्णा पोथिनेनी, अपने नए बने बैनर रैपो सिनेमैटिक्स के तहत प्रोड्यूस करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस कदम के साथ, राम उन चुनिंदा सितारों की लीग में शामिल हो गए हैं जो बाद में डायरेक्टर बने, जैसे कि सीनियर एनटीआर, कृष्णा और पवन कल्याण।

राम पोथिनेनी तेलुगु सिनेमा के एक बेहद लोकप्रिय और ऊर्जावान अभिनेता हैं, जिन्हें फैंस प्यार से 'एनर्जेटिक स्टार' कहते हैं। अपने शानदार डांस, दमदार एक्शन और रोमांटिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले राम ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। वह एक फिल्म निर्माता परिवार से आते हैं। उनके पिता मुरली मोहन पोथिनेनी एक निर्माता हैं और प्रसिद्ध निर्माता 'श्रावंती रवि किशोर' उनके चाचा हैं।

राम पोथिनेनी ने महज 11 साल की उम्र में तमिल शॉर्ट फिल्म 'आदयालम' में एक ड्रग एडिक्ट का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्हें 'यूरोपीय फिल्म महोत्सव' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 3:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story