स्वास्थ्य/चिकित्सा: 'मैं तेजी से हो रहा हूं स्वस्थ, जल्द मिलूंगा', नवीन पटनायक ने ओडिशा की जनता का जताया आभार

मैं तेजी से हो रहा हूं स्वस्थ, जल्द मिलूंगा, नवीन पटनायक ने ओडिशा की जनता का जताया आभार
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक ने अपने स्वास्थ्य को लेकर ओडिशा की जनता का आभार व्यक्त किया है। नवीन पटनायक के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह अपने स्वास्थ्य को लेकर की गई शुभकामनाओं के लिए जनता का आभार व्यक्त करते दिखाई दे रहे हैं।

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक ने अपने स्वास्थ्य को लेकर ओडिशा की जनता का आभार व्यक्त किया है। नवीन पटनायक के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह अपने स्वास्थ्य को लेकर की गई शुभकामनाओं के लिए जनता का आभार व्यक्त करते दिखाई दे रहे हैं।

नवीन पटनायक ने एक्स पर लिखा, "ओडिशा की जनता का शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का भी शानदार देखभाल के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं तेजी से स्वस्थ हो रहा हूं और जल्द ही लोगों से मिलूंगा।"

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को रविवार शाम भुवनेश्वर के एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डिहाइड्रेशन और थकान महसूस होने के कारण शाम 5:15 बजे अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और वे इलाज पर अच्छी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बताया गया कि नवीन पटनायक को अचानक बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम उनके सरकारी आवास 'नवीन निवास' पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।

एक वरिष्ठ बीजद नेता ने कहा कि अस्पताल द्वारा जल्द ही विस्तृत स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया जाएगा। पार्टी और उनके समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

उन्होंने लिखा, "मुझे विपक्ष के नेता नवीन पटनायक की अस्वस्थता के बारे में पता चला। मैं भगवान जगन्नाथ से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।"

इससे पहले 78 वर्षीय पटनायक ने जून के महीने में मुंबई के एक अस्पताल में स्पाइनल सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के बाद 7 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी और 12 जुलाई को वे भुवनेश्वर लौटे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Aug 2025 7:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story