राष्ट्रीय: सागर के लाखा बंजारा झील में क्रूज चलाने की तैयारी

सागर के लाखा बंजारा झील में क्रूज चलाने की तैयारी
मध्य प्रदेश के सागर जिले की पहचान लाखा बंजारा झील है। इसके कायाकल्प का अभियान पांच वर्षों से जारी है। अब झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ क्रूज चलाने की तैयारी है।

सागर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले की पहचान लाखा बंजारा झील है। इसके कायाकल्प का अभियान पांच वर्षों से जारी है। अब झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ क्रूज चलाने की तैयारी है।

लाखा बंजारा झील शहर के बीचों-बीच स्थित है और इसके चारों ओर देवालय है, यही कारण है कि यहां का शाम का नजारा हर किसी को लुभाने वाला होता है।

इस झील को आकर्षक रूप देने की कोशिशें जारी है, यह बात अलग है कि झील अब तक वह रूप नहीं ले पाई है, जिसकी सभी को उम्मीद थी। इस झील के बीचों-बीच एक पुल बनाया गया है, जो शहर के दो हिस्सों को जोड़ने का काम कर रहा है। बस स्टैंड से चकराघाट तक पहुंचना आसान हो गया है। साथ ही शहर की मुख्य सड़क पर यातायात का दवाब भी कम हुआ है।

अब इस झील में क्रूज के साथ वाटर स्पोर्ट्स भी शुरु होने जा रहे हैं। कलेक्टर दीपक आर्य ने स्पोर्ट्स गतिविधियों के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ हिदायत दी है और कहा है कि किसी भी स्थिति में बगैर लाइफ जैकेट के गतिविधियों में शामिल न किया जाए। झील में आने वाली वर्षा ऋतु में पर्याप्त पानी होगा। इसे ध्यान में रखते हुए झील में पर्यटन करने के लिए क्रूज चलाया जाने वाला है। झील में वाटर स्पोर्ट्स एवं खेल गतिविधियां भी शीघ्र प्रारंभ होंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Feb 2024 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story