राष्ट्रीय: अखिलेश ने सैफई में खेली फूलों की होली, बोले - जब भाजपा हटेगी, तभी हमारा संविधान बचेगा

अखिलेश ने सैफई में खेली फूलों की होली, बोले - जब भाजपा हटेगी, तभी हमारा संविधान बचेगा
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बगैर सोमवार को उनके पैतृक गांव सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने परिवार के साथ होली खेली। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में जुटे। इस मौके पर अखिलेश ने मंच से भाजपा पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि जब भाजपा हटेगी, तभी हमारा संविधान बचेगा।

इटावा, 25 मार्च (आईएएनएस)। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बगैर सोमवार को उनके पैतृक गांव सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने परिवार के साथ होली खेली। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में जुटे। इस मौके पर अखिलेश ने मंच से भाजपा पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि जब भाजपा हटेगी, तभी हमारा संविधान बचेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव आने वाले भविष्य का भी चुनाव है। आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। एक तरफ संविधान को बचाने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ वे लोग हैं जो संविधान को खत्म करके बैठे हुए हैं। जब भाजपा हटेगी, तभी हमारा संविधान बचेगा। उन्‍होंने कहा, हम लोगों को कई रंग पसंद हैं, लेकिन कुछ लोगो को सिर्फ एक रंग ही पसंद है। हमारा लोकतंत्र तब मजबूत होगा, जब बहुरंगी रंग में होगा। हम लोगो की जिम्मेदारी वोट डालने से लेकर वोट डलवाने तक की है, जो लोकतंत्र में हमारा अधिकार है, कही वो भी ये लोग छीन ना लें।

सपा प्रमुख ने कहा कि जो कारखाने उत्तर प्रदेश में लगने थे, वे गुजरात मे लगा दिए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि ईडी-सीबीआई के जरिए कमाई हफ्ता-वसूली है।

वहीं, शिवपाल ने मंच से कहा कि होली के साथ-साथ चुनाव में भी लगना है। इसी तरह से शोर मचाते रहे तो किसी की बात नही सुनोगे और तब सफलता नही मिलेगी।

सांसद डिंपल यादव ने होली की शुभकामनाए देते हुए अपने संबोधन में कहा "आप सभी कार्यकर्ताओं ने जो जीत दिलाने का वचन लिया है, उसेे पूरा करने का दायित्व निभाएं। असली शक्ति आप सबके हाथों में है, आप सभी देश की दिशा को बदलने का अधिकार है। मुझे पूरा विश्‍वास है कि आने वाले चुनाव में आप सभी लोग भाजपा को हटाने में सहयोग करेंगे।"

सैफई में होली खेली गई। यहां फाग गायन भी किया गया। काफी संख्या में क्षेत्र से नामी ग्रामीण फाग गायन करने वाले लोग इसमें पहुंचे। नेताजी मुलायम सिंह के साथ के फाग गायन करने वाले भी मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव होली मंच पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली गई।

ज्ञात हो कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना यह दूसरी होली है। काफी संख्या में प्रदेशभर से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंचे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2024 1:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story