राजनीति: दिल्ली में भाजपा से होगा अगला मुख्यमंत्री सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 8 दिसंबर से दिल्ली की 70 विधानसभाओं में परिवर्तन यात्रा निकालेगी।
भाजपा नेता सतीश उपाध्याय से रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा है कि हमारी यात्रा 8 दिसंबर से शुरू होगी और हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। परिवर्तन यात्रा सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से हम समाज के सभी वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा आरडब्ल्यूए स्वयं सहायता समूह से भी संवाद किया जाएगा।
इस यात्रा की अभी तारीख घोषित की गई है। आगे इस यात्रा में भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। इस यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं के नाम भी जारी किए जाएंगे।
बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है और केजरीवाल रेवड़ी पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच भाजपा की परिवर्तन यात्रा होने वाली है।
भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने कहा है कि हम तो दिल्ली में परिवर्तन चाहते हैं, इसलिए हमने अपनी यात्रा का नाम ही परिवर्तन रखा है। इस यात्रा के माध्यम से दिल्ली की सत्ता पर काबिज भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम किया जाएगा। मैं कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। फिरौती वाली सरकार से अब दिल्ली की जनता मुक्त होना चाहती है। दिल्ली से यह सरकार जाएगी और भाजपा का अगला मुख्यमंत्री होगा।
‘आप’ और कांग्रेस में गठबंधन नहीं होने पर भाजपा नेता ने कहा है कि इन दोनों पार्टियों के गठबंधन नहीं होने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम लगातार काम करते रहते हैं। हम समर्पण भाव सेवा में लगे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह काम तेजी से चल रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 Dec 2024 5:10 PM IST