अंतरराष्ट्रीय: शी चिनफिंग ने कम्बोडियन सीनेट के अध्यक्ष से मुलाकात की

बीजिंग, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग स्थित त्याओय्वीथाई राष्ट्रीय होटल में कम्बोडियन पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन से मुलाकात की।
इस दौरान, शी ने कहा कि चीन ने हमेशा कंबोडिया को अपनी परिधीय कूटनीति में एक महत्वपूर्ण दिशा के रूप में माना है और कंबोडिया के साथ मिलकर नए युग में उच्च-गुणवत्ता, उच्च-स्तरीय और उच्च-मानक के साझा भविष्य वाले चीन-कंबोडिया समुदाय का निर्माण करना चाहता है। दोनों पक्षों को एक-दूसरे के समर्थन पर डटे रहते हुए दोस्ती को मज़बूत करना चाहिए, आदान-प्रदान और आपसी सीख को गहरा करते हुए साझा विकास और पुनरुद्धार तलाशना चाहिए, सहयोग के अवसर का लाभ उठाते हुए जीत की स्थितियां बनानी चाहिए।
शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि वर्तमान में, अंतर्राष्ट्रीय स्थिति अराजकता से भरी हुई है और वैश्विक चुनौतियां एक के बाद एक उभर कर सामने आ रही हैं, जो सभी देशों को प्रभावित कर रही हैं। चीन और कंबोडिया दोनों दुनिया में शांति, विकास और प्रगति के लिए एक ताकत बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चीन अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में बड़ी भूमिका निभाने और "ग्लोबल साउथ" की शक्ति को मजबूत करने में कंबोडिया का समर्थन करना जारी रखेगा।
वहीं, हुन सेन ने कहा कि कंबोडिया-चीन मित्रता दोनों पक्षों की पुरानी पीढ़ी के नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित की गई थी और इतिहास और समय की कसौटी पर खरी उतरी है। साझा भविष्य वाला कंबोडिया-चीन समुदाय दोनों पक्षों के सामान्य हितों के अनुरूप है। कंबोडिया एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करना जारी रखेगा और अपने मूल हितों की रक्षा में चीन का समर्थन करेगा।
हुन सेन ने यह भी कहा कि कंबोडिया चीन के साथ मिलकर पार्टियों के बीच आवाजाही को मज़बूत करना, राजनीतिक आपसी विश्वास को गहरा करना, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देना, युवाओं के बीच मानविकी आदान-प्रदान को घनिष्ठ करना और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाना चाहता है। इसके साथ ही, कंबोडिया अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर चीन के साथ समन्वय और सहयोग को मज़बूत करने का भी इच्छुक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Dec 2024 5:37 PM IST