अंतरराष्ट्रीय: दुनिया में पहले स्थान पर चीन के चालू और निर्माणाधीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र

दुनिया में पहले स्थान पर चीन के चालू और निर्माणाधीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र
'चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा कार्य सम्मेलन- 2025' में जारी चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में चीन के चालू और निर्माणाधीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र दुनिया में पहले स्थान पर हैं।

बीजिंग, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। 'चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा कार्य सम्मेलन- 2025' में जारी चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में चीन के चालू और निर्माणाधीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र दुनिया में पहले स्थान पर हैं।

चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के निदेशक वांग होंगची ने कहा कि 2024 में, चीन के च्यांगसू प्रांत के शुवेई सहित पांच परियोजनाओं की 11 इकाइयों को मंजूरी मिली और पूरे देश में 102 चालू और निर्माणाधीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 11.3 करोड़ किलोवाट है। इसके साथ चीन दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संपन्न देश बन गया।

रिपोर्टों के अनुसार, 2025 में, चीन परिपक्व शर्तों के साथ कई तटीय परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं की शुरुआत को मंजूरी देगा, निर्माणाधीन परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण को लगातार बढ़ावा देगा। 2025 के अंत तक, संचालन में परमाणु ऊर्जा स्थापित क्षमता 6.5 करोड़ किलोवाट तक पहुंच जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Dec 2024 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story