राजनीति: औरंगजेब सही था या गलत, हमसे न ही पूछा जाए मोहिबुल्लाह नदवी

औरंगजेब सही था या गलत, हमसे न ही पूछा जाए  मोहिबुल्लाह नदवी
समाजवादी पार्टी (सपा) के झारखंड प्रभारी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने मंगलवार को अबू आजमी द्वारा औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी। वह पार्टी के काम से राजधानी रांची आए हुए हैं।

रांची, 4 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के झारखंड प्रभारी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने मंगलवार को अबू आजमी द्वारा औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी। वह पार्टी के काम से राजधानी रांची आए हुए हैं।

महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने औरंगजेब को अच्छा प्रशासक बताया था, जिसे लेकर राज्य की विधानसभा में काफी हंगामा हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें देशद्रोही तक कह दिया।

इस संबंध में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह ने कहा, "यह हकीकत है कि जब हम संयुक्त राष्ट्र में अपने देश का नक्शा रखते हैं, तो हम वही नक्शा रखते हैं जो औरंगजेब के समय में हिंदुस्तान का था, जिसमें मानसरोवर भी देश का हिस्सा था। पिछले दिनों चीन ने हमारे इलाके छीन लिए और आज भी चीन पूरी तरह से वहां से हटा नहीं है। वह इलाका भी औरंगजेब के जमाने में हिंदुस्तान का हिस्सा था। उस जमीन को वापस लेने की कोशिश करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि औरंगजेब के चरित्र पर आप बात कर सकते हैं। वह हिंदुस्तान का राजा था, जिसने 52 साल तक देश पर शासन किया था। वह गुजर गया। वह अच्छा राजा था या बुरा, था तो हमारे देश का ही।

औरंगजेब को लेकर जिस तरह से जंग छिड़ी हुई है, उस पर पूछे जाने पर सपा सांसद ने कहा कि ये वो लोग कर रहे हैं जिनका सकारात्मक काम करने का मन नहीं कर रहा। ये लोग देशवासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रगति, तरक्की और विकास देने में सक्षम नहीं हैं। ऐसा करने से जल्दी सुर्खियां मिल जाती हैं और लोग इन्हें देशप्रेमी समझने लगते हैं। देशप्रेम तो तब है जब आप देश के नागरिकों और उनके बच्चों के भविष्य के लिए काम करें। किस राजा ने क्या कहा था, इससे हमें क्या मिलेगा? सही था या गलत था, वह अपने मालिक के पास चला गया। उसने गलत किया होगा तो हिसाब देगा। उसके बारे में हमसे न ही पूछा जाए कि औरंगजेब अच्छा था या बुरा था। हमसे हमारे बारे में पूछा जाएगा कि हमने अपने देश की जनता के लिए क्या अच्छा किया, क्या बुरा किया।

उल्लेखनीय है कि सपा विधायक अबू आजमी ने कहा था कि वह 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानते। उन्होंने कहा कि इन दिनों फिल्मों के माध्यम से मुगल बादशाह की विकृत छवि बनाई जा रही है, लेकिन उसने कई मंदिर बनवाए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 March 2025 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story