अपराध: जमशेदपुर कैंसर पीड़ित टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर ने की आत्महत्या, पत्नी और दो बेटियों के भी शव बरामद

जमशेदपुर कैंसर पीड़ित टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर ने की आत्महत्या, पत्नी और दो बेटियों के भी शव बरामद
जमशेदपुर में एक हृदयविदारक घटना में कैंसर से पीड़ित टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटियों का शव शुक्रवार देर रात उनके घर से बरामद किया गया। चारों के शव शुक्रवार देर रात शहर के आदित्यपुर इलाके में चित्रगुप्त नगर स्थित उनके आवास में अलग-अलग फंदे पर लटकते मिले।

जमशेदपुर, 24 मई (आईएएनएस)। जमशेदपुर में एक हृदयविदारक घटना में कैंसर से पीड़ित टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटियों का शव शुक्रवार देर रात उनके घर से बरामद किया गया। चारों के शव शुक्रवार देर रात शहर के आदित्यपुर इलाके में चित्रगुप्त नगर स्थित उनके आवास में अलग-अलग फंदे पर लटकते मिले।

पुलिस ने रात करीब 11 बजे घर का दरवाजा तोड़कर शवों को बरामद किया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि 40 वर्षीय कृष्ण कुमार कैंसर से पीड़ित थे और हाल में मुंबई स्थित टाटा के कैंसर हॉस्पिटल से लौटे थे। उन्हें नियमित रूप से कीमोथेरेपी दी जानी थी।

पड़ोसियों के मुताबिक, बुधवार शाम से ही उन्होंने घर के किसी सदस्य को बाहर निकलते नहीं देखा। शुक्रवार शाम मकान से तेज दुर्गंध आने लगी तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर का दरवाजा भीतर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी 35 वर्षीय डॉली देवी, पुत्री 15 वर्षीय पिंकी और 7 वर्षीय मंइयां के शव एक ही कमरे में अलग-अलग फंदे से लटकते पाए गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने देर रात फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल की जांच की है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना बुधवार या गुरुवार को घटित हुई है। घटना की सूचना पाकर शहर में दूसरी जगह रहने वाले कृष्ण कुमार के पिता साविंद तिवारी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

साविंद तिवारी के मुताबिक, कृष्ण को तीसरे स्टेज का कैंसर था। इलाज के लिए वे कृष्ण और उसकी पत्नी के साथ खुद मुंबई गए थे। डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी थी। यह सुविधा जमशेदपुर में भी उपलब्ध है, इसलिए वे लोग वापस लौट आए थे। कीमोथेरेपी के लिए कंपनी में आवेदन भी किया गया था। कुछ लोगों का कहना है कि कैंसर होने की जानकारी मिलने के बाद से कृष्ण कुमार अवसाद में थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 May 2025 9:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story