राष्ट्रीय: 'हृदय विदारक, इसका वर्णन नहीं किया जा सकता', विमान हादसे पर बोले अश्विनी चौबे

हृदय विदारक, इसका वर्णन नहीं किया जा सकता, विमान हादसे पर बोले अश्विनी चौबे
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में तकनीकी खराबी की संभावना से इनकार नहीं किया है।

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में तकनीकी खराबी की संभावना से इनकार नहीं किया है।

अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "अहमदाबाद की विमान दुर्घटना हृदय विदारक है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ऐसा लग रहा है कि घटना घट रही है। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। जिस प्रकार से यह घटना घटी और जितने लोग मरे, वह काफी डरावना और भयावह था। घटना से मन व्यथित हुआ है। प्रधानमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया। गृह मंत्री और विमानन मंत्री भी पहुंचे थे।"

अश्विनी चौबे ने कहा, "इस घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। उनके निधन की सूचना ने भी मुझे झकझोर दिया। विद्यार्थी परिषद के समय से ही मेरी उनके साथ मित्रता थी। उनके परिवार से भी बेहद गहरा नाता है। हर समय उनसे बातचीत होती रहती थी। उनकी बेटी की शादी में भी मैं गया था। वह बेटी से मिलने ही लंदन जा रहे थे। ऐसी घटना घटी है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। भगवान उनकी और इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करे। साथ ही, इस कष्ट को झेलने की उनके परिवार को शक्ति दे।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टेकऑफ के समय पायलट को किसी भी तकनीकी खराबी का पता नहीं था। इसी वजह से उन्होंने टेकऑफ किया। पायलट काफी अनुभवी थे। उनकी क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। तकनीकी रूप से जो खामी विमान में आई उसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा और विशेषज्ञ ही इसके बारे में बता पाएंगे। तकनीकी गड़बड़ी थी, इससे ज्यादा फिलहाल कुछ कहना ठीक नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2025 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story