राजनीति: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रपति को विनम्रता और सादगी का प्रतीक बताया।

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रपति को विनम्रता और सादगी का प्रतीक बताया।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एक तस्वीर शेयर की। जगदीप धनखड़ ने लिखा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शुरुआत से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की उनकी असाधारण यात्रा, विनम्रता, सादगी और बड़प्पन का प्रतीक है, जो हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को दर्शाती है। उन्होंने विधायक, राज्यपाल और अब सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक सेवा में अपनी यात्रा के दौरान लगातार उच्चतम मानक स्थापित किए हैं।

उपराष्ट्रपति ने उस पल को भी साझा किया जब वह विशेष तौर पर गुरुवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति को व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने बधाई संदेश में आगे लिखा, "गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई देने का मुझे सौभाग्य मिला। यह जन्मदिन उनके लिए भरपूर स्वास्थ्य, खुशी और आनंद लेकर आए, और भगवान उन्हें हमारे राष्ट्र की सेवा करने के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रपति के जीवन को महिलाओं और वंचितों के जीवन के लिए आशा की किरण बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका जीवन साहस, सेवा और समावेशी प्रगति की भावना का उदाहरण है। अथक समर्पण के माध्यम से साधारण शुरुआत करने वाली राष्ट्रपति हर भारतीय, खासकर महिलाओं और वंचितों के लिए आशा की किरण बन गई हैं। सामाजिक न्याय, शिक्षा और समग्र राष्ट्रीय विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता एक अधिक न्यायसंगत और सशक्त भारत की ओर हमारी सामूहिक यात्रा को प्रेरित करती है। इस विशेष दिन पर, मैं भगवान जगन्नाथ से उनकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र को अपनी बुद्धि और कृपा से मार्गदर्शन करने की निरंतर शक्ति के लिए अपनी हार्दिक प्रार्थना करती हूं।“

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Jun 2025 11:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story