अपराध: दिल्ली में डबल मर्डर से दहशत, मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या

दिल्ली में डबल मर्डर से दहशत, मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोहरे हत्याकांड से लोग दहशत में है। लाजपत नगर में एक महिला और उसके बेटे की घर में घुसकर हत्या की गई है। कातिल ने मां-बेटे का गला रेत दिया, जिससे मौत हो गई। इस डबल मर्डर केस में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की।

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोहरे हत्याकांड से लोग दहशत में है। लाजपत नगर में एक महिला और उसके बेटे की घर में घुसकर हत्या की गई है। कातिल ने मां-बेटे का गला रेत दिया, जिससे मौत हो गई। इस डबल मर्डर केस में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की।

फिलहाल मृतकों की पहचान लाजपत नगर-1 इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय रुचिका सेवानी और उसके 14 वर्षीय बेटे कृष सेवानी के रूप में हुई है। रुचिका सेवानी अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती थी। बेटा कृष सेवानी कक्षा 10वीं का छात्र था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वो दूसरी जगह भागने की कोशिश कर रहा था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लाजपत नगर के रहने वाले 44 वर्षीय कुलदीप ने बुधवार रात करीब पौने 10 बजे पुलिस को कॉल किया था। कुलदीप ने पुलिस से कहा कि उनकी पत्नी और बेटा कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। दरवाजा बंद है। गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। कुलदीप की सूचना पर दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने जबरन घर के गेट खोला, जहां अंदर महिला और बच्चे के शव पड़े हुए थे।

लाश खून से लथपथ थी। पुलिस ने पहले दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच के समय दिल्ली पुलिस को नौकर के बारे में पता चला था, जो उस समय गायब था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय मुकेश गारमेंट की दुकान पर सहायक के तौर पर काम करता था। वो बिहार के हाजीपुर का रहने वाला है। दिल्ली में वो अमर कॉलोनी में रह रहा था। हत्याकांड के बीच उसे भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया। अभी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2025 12:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story