राजनीति: नीतीश की छवि खराब करने के लिए 'राजनीतिक गैंग' रच रहा साजिश गिरिराज सिंह

नीतीश की छवि खराब करने के लिए राजनीतिक गैंग रच रहा साजिश  गिरिराज सिंह
कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ 'राजनीतिक षड्यंत्र' बताया है। मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राजनीतिक गैंग के जरिए सोची-समझी साजिश के साथ इस तरह के अपराध से बिहार सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।

पटना, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ 'राजनीतिक षड्यंत्र' बताया है। मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राजनीतिक गैंग के जरिए सोची-समझी साजिश के साथ इस तरह के अपराध से बिहार सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार में नीतीश कुमार को बदनाम करने, आतंक फैलाने, अपराध करने और राजनीतिक समर्थन वाले अपराध को बढ़ावा देने की साजिश रची जा रही है। कुछ लोग जानबूझकर नीतीश कुमार की छवि खराब करने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, लेकिन इस साजिश के पीछे की सच्चाई सामने आने वाली है। एक खास राजनीतिक गिरोह के जरिए बिहार के कई इलाकों में राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए अशांति फैलाई जा रही है।"

तेजस्वी यादव के आरोपों पर भी गिरिराज सिंह ने जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "उछल-उछल कर कुछ लोग पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जा रहे थे और कह रहे थे कि अपराधी अभी तक नहीं पकड़ा गया है। अब यही लोग बोलेंगे कि अपराधी को नहीं मारा, बल्कि नागरिक की हत्या हुई है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "बिहार में तेजस्वी यादव कह रहे थे कि जंगलराज है, लेकिन यहां कार्रवाई भी हो रही है।"

उन्होंने लालू यादव के कार्यकाल को भी याद कराया। गिरिराज सिंह ने कहा, "लालू के राज में क्या हो रहा था? सीएम हाउस में बैठाकर अपराधियों की पंचायत होती थी। लालू राज में यही हो रहा था। लालू की सरकार में वो अपराधियों को संरक्षित करते थे।"

उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। तेजस्वी यादव पहले खुद से सवाल पूछें।"

मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने फिर दोहराया कि ये नीतीश कुमार की सरकार है, जो अपराधियों पर कार्रवाई करती है। अपराध को जंगलराज में संरक्षण मिलता था। लेकिन, अब कोई विधिक अपराध होगा तो कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यही कहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2025 11:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story