अंतरराष्ट्रीय: टोक्यो में गिरिराज सिंह बोले, प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में भारत के दूत हैं

टोक्यो में गिरिराज सिंह बोले, प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में भारत के दूत हैं
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह इस समय जापान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को टोक्यो में 16वें इंडिया ट्रेड फेयर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अगले दिन, बुधवार को, उन्होंने टोक्यो में बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की और भारत में निवेश का प्रस्ताव दिया।

टोक्यो, 17 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह इस समय जापान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को टोक्यो में 16वें इंडिया ट्रेड फेयर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अगले दिन, बुधवार को, उन्होंने टोक्यो में बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की और भारत में निवेश का प्रस्ताव दिया।

गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। भारत से लगभग 150 बड़े कपड़ों के व्यापारी आए हैं। यहां की बड़ी कंपनियों के साथ वन टू वन मीटिंग भी हुई और तीन दर्जन से अधिक सामूहिक मीटिंग हुई। कंपनियों से मिलकर यह बात समझ में आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में फैली है। प्रधानमंत्री होने के साथ ही वह दुनिया में भारत के सबसे दूत हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में हर उद्योग जाने को तैयार है। हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। 11वें नंबर से हम चौथे नंबर पर आ गए हैं। एफडीआई हमारे पास 700 बिलियन डॉलर से अधिक है। हमारा निर्यात 850 बिलियन डॉलर से अधिक का है। यह हमारी मजबूती है। हमारे देश में चाहे वायु मार्ग हो, जल मार्ग हो या फिर सड़क मार्ग, कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। इंटरनेट हमारे यहां सबसे सस्ता है। हमारे पास दुनिया में सबसे अधिक वर्क फोर्स है।

जापान और भारत के बीच कई क्षेत्रों में व्यापारिक संबंध काफी मजबूत हैं। अब दोनों देश कपड़ा क्षेत्र में भी व्यापार बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच कपड़ा क्षेत्र में व्यापार को मजबूती देने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जापान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। 16वां इंडिया ट्रेड फेयर भारतीय कपड़ा निर्यातकों के लिए जापानी खरीदारों से सीधे जुड़ने के सबसे बड़े प्लेटफार्मों में से एक है। उम्मीद है कि इसके जरिये दोनों देशों का कपड़ा व्यापार बढ़ेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2025 12:08 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story