अंतरराष्ट्रीय: चीन में लोकप्रिय हो रहा क्रूज पर्यटन

बीजिंग, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भीषण गर्मी के साथ समुद्री पर्यटन फलफूल रहा है, चीन के क्रूज बंदरगाहों से आने-जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या और क्रूज जहाजों की संख्या में तीव्र वृद्धि देखी जा रही है।
चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा 1 अगस्त को जारी आंकड़ों से पता चला है कि अनुकूल नीतियां, अनुकूल आपूर्ति और बढ़ती यात्रा इच्छा समुद्री पर्यटन बाजार के निरंतर विकास को बढ़ावा दे रही हैं।
वर्ष की पहली छमाही में, चीनी राष्ट्रीय समुद्री पर्यटन उद्योग ने 7.72 खरब युआन का अतिरिक्त मूल्य प्राप्त किया, जो साल-दर-साल 8.0% की वृद्धि है।
क्रूज पर्यटन फलफूल रहा है, देश भर के क्रूज बंदरगाहों से आने-जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या और क्रूज जहाजों की संख्या में साल-दर-साल क्रमशः 40.1% और 33.7% की वृद्धि हुई है।
मई दिवस की छुट्टियों के दौरान, चीन के थिआनचिन अंतर्राष्ट्रीय क्रूज होम पोर्ट पर 400 से ज्यादा यात्रियों ने "240 घंटे की ट्रांजिट वीजा छूट" प्राप्त की, जिसने क्रूज सेवाओं के फिर से शुरू होने के बाद से एक दिन का नया रिकॉर्ड बनाया।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के आगमन के साथ, क्रूज पर्यटन और अन्य समुद्री पर्यटन में तेजी से वृद्धि जारी रहने का अनुमान है। हाल ही में एमएससी बेलिसिमा, जिसने "एशिया में सर्वश्रेष्ठ क्रूज जहाज" का खिताब जीता था, शांगहाई स्थित अपने होम पोर्ट पर लौट आया है और वुसोंगकोउ अंतर्राष्ट्रीय क्रूज पोर्ट से अपना 2025 का ग्रीष्मकालीन क्रूज सीजन शुरू किया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 Aug 2025 5:47 PM IST