मनोरंजन: भारत आ रहे हैं ग्लोबल सिंगर एकोन, बोले- इंडिया मेरे लिए दूसरे घर जैसा

भारत आ रहे हैं ग्लोबल सिंगर एकोन, बोले- इंडिया मेरे लिए दूसरे घर जैसा
म्यूजिक लवर्स, खासकर एकोन के फैंस, के लिए खुशखबरी है। पॉप सेंसेशन एकोन इस साल नवंबर में भारत में परफॉर्म करने आ रहे हैं।

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। म्यूजिक लवर्स, खासकर एकोन के फैंस, के लिए खुशखबरी है। पॉप सेंसेशन एकोन इस साल नवंबर में भारत में परफॉर्म करने आ रहे हैं।

व्हाइट फॉक्स और परसेप्ट लाइव ऑनबोर्ड द्वारा प्रस्तुत उनकी ये परफॉर्मेंस 9 नवंबर को दिल्ली में होगी। ‘छम्मक छल्लो’ सिंगर का अगला कार्यक्रम बेंगलुरु में 14 नवंबर को और इसके बाद 16 नवंबर को मुंबई में होगा।

एकोन के शो के टिकट अभी से भारत में डिमांड में हैं। एचएसबीसी के कार्ड होल्डर्स इसे पहले ही 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे से बुक कर पाएंगे। अन्य लोग 10 अगस्त से रात 10 बजे से इन्हें डिस्ट्रिक्ट ऐप पर बुक कर पाएंगे।

एकोन ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। इनमें ‘स्मैक दैट’, ‘राइट ना, ना, ना..’, और ‘डोंट मैटर’ जैसे वर्ल्ड फेमस गाने शामिल हैं।

एकोन भी भारत आने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने इस टूर के बारे में बात करते हुए कहा, “भारतीय फैंस की संस्कृति, एनर्जी अलग ही लेवल की होती है। मैं वहां फिर से जाने के लिए उत्साहित हूं, मैं उनके लिए लाइव परफॉर्म करूंगा। ये टूर बहुत ही खास होने वाला है, चलिए मिलकर इतिहास रचते हैं।”

व्हाइट फॉक्स के को-फाउंडर अमन कुमार ने कहा, “एकोन को भारत वापस लेकर आना एक उत्सव है। यही वो रात है, जिसके लिए लोग इंतजार में बैठे थे। हम उन्हें अद्भुत अनुभव कराने का वादा करते हैं, जो हमेशा उन्हें याद रहेगा।”

एकोन के अलावा ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एनरिके इग्लेसियस भी इस साल मुंबई में परफॉर्म करेंगे। स्पैनिश सिंगर 13 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत आ रहे हैं।

उनसे पहले कई इंटरनेशनल बैंड और आर्टिस्ट भारत में परफॉर्म करने आ चुके हैं। इनमें गन्स एन रोजेस, कोल्डप्ले, ब्रायन एडम्स, मरून 5, एलन वॉकर, ग्लास एनिमल्स और दुआ लीपा शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Aug 2025 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story