- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा...
Mumbai News: निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा - मैंने इतना असहाय मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा

- पूर्व मुख्यमंत्री ने देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना
- मैंने इतना असहाय मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा
Mumbai News. प्रदेश की महायुति सरकार के मंत्रियों के विवाद और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शिवसेना (उद्धव) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। उद्धव ने कहा कि बीते मानसून अधिवेशन के दौरान विपक्ष ने सदन में मंत्रियों के भ्रष्टाचार के सबूत दिए थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने मंत्रियों का इस्तीफा लेने के बजाय केवल उन्हें चेतावनी दी है। मैंने इतना असहाय मुख्यमंत्री इससे पहले कभी नहीं देखा था। शनिवार को शेतकरी क्रांति संगठन का पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव) विलय हो गया। मातोश्री में पत्रकारों से बातचीत में उद्धव ने कहा कि धुलिया गेस्ट हाउस में नकदी मिलने और पैसों की बैग के साथ बंगले में बैठे नजर आ रहे प्रदेश के समाजिक न्याय संजय शिरसाट की जांच नहीं हुई। अब शिवसेना (उद्धव) सड़क पर उतरकर मंत्रियों के भ्रष्टाचार को जनता के बीच उजागर करेगी। उद्धव ने कहा कि साल 2024 के विधानसभा चुनाव के नतीजे अनाकलनीय हैं। कुछ न कुछ गड़बड़ घोटाला जरूर हुआ है। अब एक-एक करके घोटाले सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री मेरी लाड़ली बहन योजना में कितने पुरुष घुस गए हैं। सरकार लाड़ली बहन योजना के लिए समाजिक न्याय विभाग सहित दूसरे विभागों से निधि ली जा रही है। उद्धव ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद मुझे अनपेक्षित रूप से मुख्यमंत्री पद मिला था। इसके बाद मैंने नागपुर के शीतकालीन अधिवेशन में किसी के मांग किए बिना किसान कर्ज माफी करने का फैसला लिया था। उद्धव ने कहा कि कई लोग शिवसेना (उद्धव) को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। पर शिवसेना (उद्धव) खत्म नहीं होगी। क्योंकि गद्दार पैसों से बिक सकते हैं लेकिन पार्टी के निष्ठावान लोग पैसों के लालच में बिक नहीं सकते हैं।
रमी खेलने वाले बन गए खेल मंत्री
उद्धव ने प्रदेश के कृषि मंत्री रहे माणिकराव कोकाटे को खेल व युवक कल्याण मंत्री बनाए जाने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कोकाटे विधान परिषद के सदन में मोबाइल पर रमी गेम (ताश के पत्तों का खेल) रहे थे। अब उन्हें प्रदेश का खेल मंत्री बना दिया गया है। उद्धव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब शायह रमी गेम और तीन पत्ती कार्ड गेम को ओलंपिक में शामिल करने की मांग होगी।
Created On :   2 Aug 2025 9:43 PM IST