राजनीति: 'हर घर तिरंगा' अभियान से जागा राष्ट्रप्रेम, तिरंगे संग सेल्फी जरूर लें अमित शाह

हर घर तिरंगा अभियान से जागा राष्ट्रप्रेम, तिरंगे संग सेल्फी जरूर लें  अमित शाह
देश भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर एक अहम संदेश दिया है।

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। देश भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर एक अहम संदेश दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस अभियान ने देशवासियों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की जो पहल की गई थी, उसने देशवासियों को एकजुट करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज यह अभियान जन-जन से जुड़ चुका है। प्रत्येक देशवासी में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना इस अभियान के माध्यम से साफ दिखाई दे रही है।"

गृह मंत्री ने विशेष रुप से युवाओं से आग्रह किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं से अपील करता हूं कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करें।"

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी सोमवार को लोगों से हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने की अपील की। मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "15 अगस्त तक गर्व से जुड़ें 'हर घर तिरंगा' अभियान से!" मंत्रालय ने आगे कहा कि अपने घर पर तिरंगा फहराएं और आधिकारिक वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करें।"

प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की थी। इस अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और जुड़ाव की भावना को और मजबूत करना है। तब से लेकर अब तक लाखों लोग इस अभियान में जुड़ चुके हैं और अपने घरों, दुकानों, संस्थानों पर गर्व से तिरंगा फहरा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Aug 2025 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story