विज्ञान/प्रौद्योगिकी: दिल्ली कैबिनेट फैसला 'दिल्ली मित्र' ऐप होगा लॉन्च, लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे दर्ज

दिल्ली कैबिनेट फैसला  दिल्ली मित्र ऐप होगा लॉन्च, लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे दर्ज
दिल्ली सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली कैबिनेट ने 'दिल्ली मित्र' नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने का फैसला किया है। इस ऐप के जरिए दिल्ली के नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली कैबिनेट ने 'दिल्ली मित्र' नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने का फैसला किया है। इस ऐप के जरिए दिल्ली के नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि इस ऐप का आइडिया खुद आम लोगों ने दिया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे गए एक सुझाव पत्र में नागरिकों ने ऐसा ऐप बनाने की मांग की थी, जिसमें वे अपनी परेशानियां और शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकें।

इस सुझाव को गंभीरता से लिया गया और अब कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।

'दिल्ली मित्र' ऐप के जरिए लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इससे पहले उन्हें संबंधित विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब इस ऐप के माध्यम से सभी विभागों से जुड़ी शिकायतें एक ही जगह पर दर्ज की जा सकेंगी।

इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

दिल्ली कैबिनेट ने इस ऐप को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इसका डेवलपमेंट शुरू होगा और इसे आम लोगों के लिए लॉन्च किया जाएगा।

ऐप को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि इसे चलाना आसान हो और हर वर्ग का व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर सके।

यह फैसला दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। यह सरकार का दूसरा बड़ा निर्णय माना जा रहा है। कैबिनेट के पहले निर्णय में नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को 500 रुपए से बढ़ाकर 13,150 रुपए प्रति महीना किया गया है।

दिल्ली में फिलहाल 180 नर्सिंग इंटर्न काम कर रहे हैं। इन सभी को अब बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलेगा। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा और पढ़ाई के साथ-साथ जीवनयापन में भी आसानी होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2025 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story