राजनीति: बीएमसी में महापौर महायुति का होगा संजय उपाध्याय

बीएमसी में महापौर महायुति का होगा संजय उपाध्याय
बीएमसी चुनाव को लेकर महाराष्ट्र से भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने दावा किया कि बीएमसी में महापौर महायुति का होगा।

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव को लेकर महाराष्ट्र से भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने दावा किया कि बीएमसी में महापौर महायुति का होगा।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि यह चुनाव न केवल मुंबई, बल्कि पूरे देश की नजरों में होगा, क्योंकि मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में भाजपा, महायुति गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

उपाध्याय ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि इस गठबंधन की ताकत और रणनीति के दम पर बीएमसी में महापौर का पद महायुति के पास आएगा।

बीएमसी चुनावों से पहले अमित साटम को मुंबई भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति को आगामी बीएमसी चुनावों की रणनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महाराष्ट्र से भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने कहा कि वे नए अध्यक्ष को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विश्वास रखती है। उन्होंने उल्लेख किया कि हर तीन साल में पार्टी सदस्यता अभियान चलाती है, और बूथ प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के पदों के लिए चुनाव आयोजित किए जाते हैं।

यह प्रक्रिया भाजपा की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का हिस्सा है। आज मुंबई अध्यक्ष की कमान अमित साटम को दी गई है, और मैं उन्हें अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने पूर्व अध्यक्ष आशीष शेलार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मुंबई में भाजपा ने एक मजबूत और विशिष्ट पहचान बनाई। शेलार के कार्यकाल में पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कीं, जिससे मुंबई में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई। अब, अमित साटम को मुंबई भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाने के साथ, केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है कि वे इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे और आगामी बीएमसी चुनावों में पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2025 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story