हॉकी: हॉकी एशिया कप प्रशसंको के लिए खुशखबरी, हॉकी इंडिया ने मुफ्त टिकटों की घोषणा की

हॉकी एशिया कप  प्रशसंको के लिए खुशखबरी, हॉकी इंडिया ने मुफ्त टिकटों की घोषणा की
एशिया कप हॉकी का आगाज 29 अगस्त से बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हो रहा है। प्रशंसकों के लिए हॉकी इंडिया ने एक बड़ी सौगात दी है। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि मैचों के लिए प्रशंसकों को निशुल्क प्रवेश टिकट दिया जाएगा।

राजगीर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। एशिया कप हॉकी का आगाज 29 अगस्त से बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हो रहा है। प्रशंसकों के लिए हॉकी इंडिया ने एक बड़ी सौगात दी है। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि मैचों के लिए प्रशंसकों को निशुल्क प्रवेश टिकट दिया जाएगा।

फैंस हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर मुफ्त टिकट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उन्हें वर्चुअल टिकट दिया जाएगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, "राजगीर में पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस यात्रा का हिस्सा बने। प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों और युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं है, यह खेल का उत्सव है, और बिहार और उसके बाहर के लोग इसके केंद्र में रहने के हकदार हैं।"

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा, "हमें पुरुष एशिया कप के सभी मैचों के लिए मुफ्त पहुंच प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि प्रशंसक अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए भारी संख्या में आएंगे। निःशुल्क टिकट की घोषणा भारत के हर कोने में हॉकी संस्कृति के निर्माण और पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।"

एशिया कप हॉकी के सभी मैच 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

एशिया कप हॉकी 2025 में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

भारत को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे को ग्रुप बी में रखा गया है।

टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी।

भारतीय टीम 29 अगस्त को चीन, 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच खेलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Aug 2025 1:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story