- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों...
Amravati News: दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण उड़ा ले गए चोर

- चांदूर बा. के जमापुर में दिनदहाड़े चोरी
- दो दिन में लगातार तीसरी बड़ी चोरी
Amravati News यहां से सटकर सिरजगांव बंड-जमापुर में राष्ट्रीय महामार्ग 353 जे पर स्थित रिहायशी इलाके में ताज मोहम्मद अब्दुल रऊफ नामक व्यक्ति के घर दिनदहाड़े से 5 तोला सोना और 5 लाख नकद रकम अज्ञातों द्वारा चुराई जाने की वारदात आज घटित हुई। 36 घंटे में हुई चोरी की इस तीसरी घटना से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक ताज मोहम्मद फर्नीचर का कार्य करते हैं। इसीलिए वह अपने कार्य हेतु चांदूर बाजार में काम कर रहे थे। जबकि उनके घर की महिलाएं बैंक के काम के सिलसिले से दोपहर 1.30 बजे घर से चांदूर बाजार के लिए निकली और 2.45 बजे वापस आई। तब उन्हें अपने घर के सामने के मुख्य द्वार का ताला कटा हुआ मिला।
साथ ही घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। घर में प्रवेश करने पर बेडरुम सहित एक अन्य कमरे में स्थित आलमारियों के पट और सेफ लॉकर टूटे हुए मिले। साथ ही कपड़ों सहित अन्य चीजें बिखरी हुई दिखाई दी। यह सब देख कर महिलाओं ने ताज मोहम्मद को सूचित किया। उन्होंने घटना की जानकारी चांदूर बाजार पुलिस को दी। बेटी की शादी की तैयारी में परिवार द्वारा यह प्रबंध किया गया था। जानकारी मिलते ही थानेदार अशोक जाधव ने एपीआई उल्हास राठौड और उनकी टीम को मौके पर रवाना किया। घटनास्थल का बारीकी से पंचनामा किया गया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से घटनास्थल की जांच की।
पुलिस ने मांगा सहयोग : थानेदार अशोक जाधव ने इस संदर्भ में कहा कि पुलिस के साथ-साथ आमजनों को भी इन मामलों में सटीक रूप से जागरूक होने की आवश्यकता है। पुलिस लगातार इन मामलों पर अंकुश लगाने प्रयासरत है। संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें एवं अपने प्रतिष्ठानों और घरों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा पुलिस प्रशासन को सहकार्य करने का अनुरोध किया।
Created On :   26 Aug 2025 4:40 PM IST