- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- तेंदुए ने किया बंदर का शिकार, देखते...
Amravati News: तेंदुए ने किया बंदर का शिकार, देखते ही भागे मजदूर , वन विभाग की टीम पहुंची

Amravati News रासेगांव क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति के प्रमाण मिले हंै। जिससे स्थानीय किसानों में डर का माहौल बन गया है। क्षेत्र घूम रहे तेंदुए ने गुरुवार को एक बंदर का शिकार किया। इस वक्त रासेगांव से कोल्हा मार्ग पर स्थित आशीष बोबडे के खेत में सोयाबीन की कटाई कर रहे मजदूरों को तेंदुआ दिखाई देते ही वे काम छोड़ भागे व गांव वासियों को तेंदुए के गांव में आने की सूचना दी।
पहले तो लोगों को इस पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन शुक्रवार को बोबडे के संतरे के बाग में वह तेंदुआ फिर दिखाई दिया, जिससे उसके अस्तित्व की पुष्टि हो गई। इसके चलते खेतों में काम करने वाले मजदूरों और किसानों के बीच भय का माहौल बन गया है।इस घटना को लेकर ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय वन अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी पर वृत अधिकारी सुधीर हाते के साथ 5 वन कर्मियों की एक विशेषज्ञ टीम रासेगांव पहुंची। उन्होंने तेंदुए के पैरों के निशान खोजने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। अब यह टीम शनिवार को दोबारा रासेगांव जाकर तेंदुए की तलाश करेगी। साथ ही कुछ स्थानों पर कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिससे तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके, ऐसा वन वृत अधिकारी सुधीर हाते ने बताया।
Created On :   11 Oct 2025 2:56 PM IST