Amravatri News: अमरावती से नकली नोट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अमरावती से नकली नोट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
एटीएस को चुनावी फंडिंग की आशंका

Amravati News विदर्भ में फैले नकली नोटों के गोरखधंधे का मास्टरमाइंड गिरफ्तार हो गया है। उससे पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यह नेटवर्क राज्य स्तर पर फैला हुआ लग रहा है। एटीएस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड आदित्य किशोर रामेकर (25, समर्थवाड़ी, रहाटगांव) को 16 अक्टूबर की देर रात दर्यापुर से दबोचा गया। वह फरार था और अपनी मौसी के घर छिपा हुआ था। उससे और भी नकली नोट बरामद हुए हैं। शुक्रवार को अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड (पीसीआर) पर तथा अन्य तीन आरोपियों को जेल भेजा दिया। इससे पहले नांदगांवपेठ पुलिस ने 15 अक्टूबर की रात रहाटगांव परिसर में छापा मारकर तीन आरोपियों संचित अरविंद चव्हाण (19), दीपक बाबूलाल खंडारे (32) और संघरत्न राजेंद्र मोटघरे (36) को गिरफ्तार किया था। जिनके पास 500 के 53 नकली नोट मिले थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मास्टरमाइंड आदित्य पहले मुंबई में ऑनलाइन ठगी के मामले में नामजद रह चुका है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और तकनीकी जानकारी के कारण वह नकली नोटों का यह धंधा बड़े नेटवर्क से जोड़ सका। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कई और लोगों के नाम उजागर किए हैं। एटीएस अब यह पता करने में लगी है कि क्या निकाय चुनावों में इन नोटों के जरिए फंडिंग की योजना थी? इन नोटों की छपाई स्थानीय स्तर पर हुई या फिर राज्य के बाहर से आपूर्ति की गई?


Created On :   18 Oct 2025 4:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story