राजनीति: हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे कांग्रेस सांसद मनोज कुमार

हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे कांग्रेस सांसद मनोज कुमार
कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और हम उनके सिपाही हैं। जब तक हमारी रगों में खून बहेगा, हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और हम उनके सिपाही हैं। जब तक हमारी रगों में खून बहेगा, हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनावों में कथित 'वोट चोरी' के समर्थन में पेश किए गए दस्तावेजों पर विवाद हो रहा है। भाजपा ने दावा किया है कि ये दस्तावेज म्यांमार में तैयार किए गए थे।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम संविधान के रक्षक हैं। हम अपने नेता के सिपाही हैं। राहुल गांधी ने हमेशा संविधान की रक्षा की बात की है। हम उनके साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। इस विचारधारा के लिए, संविधान की रक्षा के लिए, राष्ट्र और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे, लड़ते रहेंगे और कभी पीछे नहीं हटेंगे। चाहे परिणाम कुछ भी हो, सत्ता पक्ष भले ही हम पर कितने भी आरोप लगाए, हम पीछे नहीं हटेंगे।'

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह सरकार और क्रिकेट बोर्ड का फैसला है, जिस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। खेल हमें एकता का संदेश देता है, जहां सभी जाति और संप्रदाय के लोग एक साथ खेलते हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे देश में निर्दोष लोगों की हत्या की, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। पाकिस्तान पर लगा यह कलंक कभी नहीं भुलाया जा सकता। हम इसे बार-बार दोहराएंगे।

उन्होंने पीएम मोदी की ओर से संघ की तारीफ किए जाने पर कहा कि दरभंगा में पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद बिहार बंद का आह्वान किया गया। इस बंद में संघ के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। लेकिन, हमने कभी नहीं देखा कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने दलितों या पिछड़े वर्गों की आवाज उठाई हो। इसके लिए एक भी उदाहरण हमारे सामने नहीं है। देश की भलाई इसी में है कि हम धर्म और जाति से ऊपर उठें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Sept 2025 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story