राजनीति: तमिलनाडु कांग्रेस ने की मछुआरों पर श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं के हमले की निंदा

चेन्नई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने नागपट्टिनम के सेरुदूर के मछुआरों पर श्रीलंका के समुद्री डाकुओं के हमले की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने कहा है कि भारत की सीमा का उल्लंघन कर मछुआरों पर हमला करने और उन्हें लूटने वाले श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वा पेरुंधगई ने शुक्रवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने के लिए गए नागपट्टिनम के मछुआरों पर श्रीलंका के समुद्री डाकुओं ने हमला किया है। इस हमले में कई मछुआरे घायल हो गए हैं। उनसे जाल और मछली पकड़ने के उपकरण भी छीन लिए गए।
उन्होंने कहा कि समुद्र में जाकर मछली पकड़ने वाले तमिलनाडु के मछुआरे अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा आज एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो श्रीलंका के तटरक्षक मछुआरों को गिरफ्तार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के समुद्री डाकू हमला कर मछुआरों का सामान लूटकर ले जा रहे हैं। समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जाने वाले तमिलनाडु के मछुआरों को अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं नागपट्टिनम के सेरुदूर क्षेत्र से मछली पकड़ने गए मछुआरों पर श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं के बर्बर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं का यह क्रूर कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य है।"
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज मछुआरों की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना को गश्त तेज कर मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार को तुरंत दूतावास स्तर पर कार्रवाई करते हुए मछुआरों की समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भारत की समुद्री सीमा का उल्लंघन कर भारतीय मछुआरों पर हमला करने और उन्हें लूटने वाले श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Sept 2025 4:05 PM IST