Beed News: पारिवारिक विवाद में गुस्साई पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात - मौत

- पारिवारिक विवाद में बढ़ी बात
- गुस्साई पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात
- चोट लगने से पति ने तोड़ा दम
Beed News. अंबाजोगाई में पारिवारिक विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। विवाद से गुस्साई पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कैलाश सरवदे की उम्र 37 साल बताई जा रही है। उसे शराब पीने की लत थी। वह रोज़ शराब पीकर घर आता और पत्नी माया से झगड़ा करता था।
10 सितंबर की रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। झगड़े के दौरान गुस्से में माया ने पति के पेट और प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। शोर सुनकर पास ही रहने वाली कैलाश की बहन दौड़कर आई, लेकिन उसे गाली-गलौज कर भगा दिया गया।
गंभीर हालत में कैलाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट पर चोट के कारण मौत होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद मृतक की बहन ज्योति शिवाजी तरकसे की शिकायत पर अंबाजोगाई शहर पुलिस ने 12 सितंबर को आरोपी माया कैलास सरवदे उम्र 31 साल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   12 Sept 2025 7:56 PM IST