बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'दो करोड़ 80 लाख लोगों को नौकरी देना संभव...' केंद्रीय रक्षा मंत्री ने आरजेडी चीफ पर कसा तंज

दो करोड़ 80 लाख लोगों को नौकरी देना संभव... केंद्रीय रक्षा मंत्री ने आरजेडी चीफ पर कसा तंज
राजनाथ सिंह बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट विधआनसभा इलाके में पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट विधआनसभा इलाके में पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ लालू प्रसाद यादव और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया। यह उनकी चुनावी जनसभा बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र प्रसाद के समर्थन में आयोजित थी।

राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव की 'हर घर एक नौकरी' देने वाली आयोजन को छलावा बताया है। उन्होंने आगे कहा, "दो करोड़ 80 लाख लोगों को नौकरी देना संभव नहीं है। जनता से झूठ बोलकर सत्ता नहीं पाई जा सकती। हमारी सरकार हर घर को काम और रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी जनता से वादे नहीं करती है, बल्कि कार्य की राजनीति करती है। विपक्ष केवल जनता को झूठे वादे परोस रहा है।

रक्षा मंत्री ने आतंकवाद और पाकिस्तान के मुद्दे पर कहा, "पुलवामा हमले के बाद हमारी सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया। हमने आतंकियों को गिनती से ज्यादा मारा, लेकिन एक भी निर्दोष पाकिस्तानी नागरिक की जान नहीं ली। यही हमारी इंसाफ और इंसानियत की नीति है।" उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बीजेपी किसी स्तर पर जात-पात की राजनीति नहीं करती है, बल्कि वह इंसाफ और इंसानियत पर आधारित है।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य में किए जा रहे विकास के कार्यों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। सड़क, बिजली, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है।"

Created On :   30 Oct 2025 1:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story