Bihar Assembly Elections 2025: 'राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक अपरिपक्वता का...' कांग्रेस नेता पर दिल्ली सीएम ने साधा निशाना

राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक अपरिपक्वता का... कांग्रेस नेता पर दिल्ली सीएम ने साधा निशाना
दिल्ली सीएम ने बताया कि बिहार में कांग्रेस नेता ने जिस प्रकार से चुनाव प्रचार के दौरान छठ महापर्व और मां यमुना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इससे करोड़ों भक्तों की आस्था को धक्का लगा है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में एनडीए की तरफ से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार पहुंची। जहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधिक किया। इस दौरान दिल्ली मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा प्रहार किया। दिल्ली सीएम ने बताया कि बिहार में कांग्रेस नेता ने जिस प्रकार से चुनाव प्रचार के दौरान छठ महापर्व और मां यमुना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इससे करोड़ों भक्तों की आस्था को धक्का लगा है।

राहुल गांधी पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ने सोश मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा, "राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक अपरिपक्वता का प्रतीक है। उन्होंने जिस तरह छठ पर्व पर उपहास किया है, वह करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। यह वही नकारात्मक सोच है, जो अतीत में भी हमारे पवित्र पर्वों को नीचा दिखाने की कोशिश करती रही है।"

दिल्ली के धार्मिक घाट हुए स्वच्छ

रेखा गुप्ता ने आगे कहा, "दिल्ली में इस बार छठ पूजा भक्ति, स्वच्छता और लोक संस्कृति का संगम बनी। हजारों बिहार और पूर्वांचल के श्रद्धालुओं ने यमुना घाटों पर श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूजा-अर्चना की।" उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार कई घटों को स्वच्छ बनाया है। इसके साथ ही सुरक्षा और सुविधाओं को भी प्रथमिकता दी गई है। ताकि भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

पीएम मोदी पर की गई टिप्पणियों की आलोचना

दिल्ली सीएम का आगे कहना है कि पहले श्रद्धालुओं को झाग और गंदगी में पूजा करनी पड़ी थी, लेकिन अब घाटों को पूरी तरह से स्वच्छ और सुंदर बना दिया गया है। यही बीजेपी की कार्यसंस्कृति है। पार्टी हमेशा आस्था को राजनीति से ऊपर रखा है। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर की कई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है, "प्रधानमंत्री पर अपशब्द कहना उनके राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है। बिहार की जनता यह भलीभांति समझती है कि कांग्रेस के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए वे केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए निजी आरोपों का सहारा ले रहे हैं।"

Created On :   29 Oct 2025 9:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story