स्वास्थ्य/चिकित्सा: बासी रोटी पेट के लिए अमृत, ब्लड शुगर और कब्ज से दिलाता है राहत

बासी रोटी पेट के लिए अमृत, ब्लड शुगर और कब्ज से दिलाता है राहत
रोटी हमारे हर रोज के खाने का अहम हिस्सा है। चाहे दोपहर का खाना हो या रात का, रोटी के बिना थाली अधूरी लगती है। अक्सर ऐसा होता है कि रात में कुछ रोटियां बच जाती हैं। ज्यादातर लोग उन्हें या तो फेंक देते हैं या मन मारकर खाते हैं। इन बासी रोटियों को लेकर आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का मानना है कि इनमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। रोटी हमारे हर रोज के खाने का अहम हिस्सा है। चाहे दोपहर का खाना हो या रात का, रोटी के बिना थाली अधूरी लगती है। अक्सर ऐसा होता है कि रात में कुछ रोटियां बच जाती हैं। ज्यादातर लोग उन्हें या तो फेंक देते हैं या मन मारकर खाते हैं। इन बासी रोटियों को लेकर आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का मानना है कि इनमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

फिर चाहे वो पाचन की बात हो, शुगर लेवल की, या फिर इम्यूनिटी और वजन की।

अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, जब रोटी को पूरी रात रखा जाता है, तो उसमें एक हल्की-सी प्राकृतिक प्रक्रिया शुरू होती है, जिसे हम किण्वन या फर्मेंटेशन कहते हैं। इस प्रक्रिया से रोटी में ऐसा स्टार्च बनता है, जो शरीर में धीरे-धीरे पचता है। जब खाना धीरे पचता है, तो पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ लगता है और खून में शुगर भी तेजी से नहीं बढ़ती। इसी कारण ब्लड शुगर के मरीजों के लिए सुबह बासी रोटी खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है, खासकर अगर आप इसे ठंडे दूध में भिगोकर खाएं।

इसके अलावा, बासी रोटी पाचन के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है। जब रोटी फर्मेंट होती है, तो इसमें कुछ ऐसे तत्व बनते हैं, जो पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और कब्ज, गैस और पेट की जलन जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।

यह इम्यूनिटी, यानी शरीर की ताकत, को बढ़ाते हैं। हमारी सेहत का बड़ा हिस्सा हमारे पेट से जुड़ा होता है। जब पेट साफ और स्वस्थ होता है, तो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। बासी रोटी में बनने वाले प्री-बायोटिक तत्व शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इससे बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी या कमजोरी से भी बचाव होता है।

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी बासी रोटी बहुत अच्छा विकल्प है। बासी रोटी में कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती। जब आप कम खाते हैं, तो शरीर का वजन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही, ये शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को भी घटाने में मदद करती है।

बासी रोटी में बना खास तरह का स्टार्च आंतों को साफ करता है और शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल लेने में मदद करता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Sept 2025 9:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story