राजनीति: राजभवन में महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल का भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर मिला

राजभवन में महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल का भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर मिला
महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत का रविवार को मुंबई स्थित राजभवन में स्वागत किया गया। उनके साथ पत्नी दर्शना देवी भी मौजूद थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल के स्वागत के लिए महाराष्ट्र पुलिस द्वारा राजकीय सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) भी दिया गया।

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत का रविवार को मुंबई स्थित राजभवन में स्वागत किया गया। उनके साथ पत्नी दर्शना देवी भी मौजूद थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल के स्वागत के लिए महाराष्ट्र पुलिस द्वारा राजकीय सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) भी दिया गया।

इस भव्य स्वागत को लेकर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी गई और 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत पत्नी दर्शना देवी के साथ मुंबई स्थित राजभवन पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान, राज्यपाल आचार्य देवव्रत को राज्य पुलिस बल द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया।"

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस अवसर पर अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा, "महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मुंबई के राजभवन में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। उनका शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक स्वागत किया गया और उन्हें राज्य की ओर से सम्मान भी प्रदान किया गया।"

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आचार्य देवव्रत सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। राज्य को उनके अनुभव से लाभ होगा।"

इस कार्यक्रम में कई उच्च पदस्थ अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला, तथा महामहिम राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी स्वागत समारोह का हिस्सा बने।

राजभवन परिसर को इस विशेष अवसर पर सजाया गया था और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति आदेश जारी किया था। राष्ट्रपति सचिवालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सीपी राधाकृष्णन के महाराष्ट्र राज्यपाल पद से इस्तीफा देने और भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद, भारत के राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यभार का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Sept 2025 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story