मानवीय रुचि: चाणक्य नीति सफलता पाने के लिए इन कामों को करने से बचना बेहद जरूरी

चाणक्य नीति  सफलता पाने के लिए इन कामों को करने से बचना बेहद जरूरी
आज के समय में तेजी से बदलती दुनिया में लोग अपने जीवन में कई बार ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। ऐसे में चाणक्य नीति उन्हें सही दिशा दिखाने का काम करती है। यह नीति केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जीवन में उतारने से व्यक्ति अपनी सोच, चरित्र और समाज में अपनी पहचान को संवार सकता है।

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। आज के समय में तेजी से बदलती दुनिया में लोग अपने जीवन में कई बार ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। ऐसे में चाणक्य नीति उन्हें सही दिशा दिखाने का काम करती है। यह नीति केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जीवन में उतारने से व्यक्ति अपनी सोच, चरित्र और समाज में अपनी पहचान को संवार सकता है।

चाणक्य ने कई ऐसी गलतियों का जिक्र किया है, जो अगर कोई युवा दोहराता है, तो उसका भविष्य अंधकार की ओर बढ़ सकता है।

चाणक्य के अनुसार, शिक्षा जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है। अगर कोई पढ़ाई को हल्के में लेता है, समय बर्बाद करता है, या आलस करता है, तो वह अपनी सबसे बड़ी ताकत को ही गंवा देता है। पढ़ाई न सिर्फ ज्ञान देती है, बल्कि सोचने-समझने की शक्ति और आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। जो युवा पढ़ाई में मन नहीं लगाते, वे धीरे-धीरे अपनी दिशा खो देते हैं।

चाणक्य ने कहा है कि शिक्षा के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, क्योंकि यही असली पूंजी है।

एक और बड़ी बात जो चाणक्य ने बताई है, वह है संगति, यानी किसके साथ आप समय बिताते हैं। जैसे दूध में नींबू पड़ते ही वह फट जाता है, वैसे ही गलत संगति में पड़कर अच्छा इंसान भी बिगड़ सकता है। अगर आप ऐसे दोस्तों के साथ रहते हैं, जो झूठ बोलते हैं, बुरी आदतों में डूबे हैं, या मेहनत से भागते हैं, तो उसका असर आप पर भी जरूर पड़ेगा।

चाणक्य ने कहा है कि बुरी संगति इंसान को उसकी मंजिल से भटका देती है। अच्छे दोस्त वो होते हैं, जो मुश्किल में साथ दें और सफलता की ओर प्रेरित करें।

गुस्सा एक और चीज है, जिससे चाणक्य ने सावधान रहने पर जोर दिया है। वे कहते हैं कि क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। गुस्से में लिया गया कोई भी फैसला अक्सर गलत साबित होता है और रिश्ते भी टूट जाते हैं। कई बार लोग गुस्से में ऐसे शब्द बोल जाते हैं, जिनका पछतावा बाद में होता है।

चाणक्य सिखाते हैं कि संयम और धैर्य हर परिस्थिति में बनाए रखना चाहिए, तभी कोई व्यक्ति समझदार और सम्मानित बन सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Sept 2025 2:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story