- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा जिला जेल में दिल का दौरा...
Bhandara News: भंडारा जिला जेल में दिल का दौरा पड़ने से कैदी की मृत्यु

- हत्या के प्रयास के आरोप में था बंद
- अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
Bhandara News भंडारा जिला जेल में आरोपी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। आरोपी हत्या का प्रयास करने के आरोप में कारागार में बंद था। मृतक का नाम गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील के सालेबर्डी ग्राम निवासी शंकर सदानंद लिल्हारे (54) बताया गया है। पुलिस ने शंकर को 8 जुलाई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे भंडारा कारागार में भेजा गया था। शंकर लिल्हारे को बुधवार की सुबह कारागार में अचानक दिल का दौरा पड़ा। दौरे के बाद कारागार प्रशासन ने उसे तुरंत इलाज के लिए भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने शंकर पर इलाज शुरू किया, जहां के इलाज के दौरान ही शंकर ने दम तोड़ दिया। इस मृत्यु की सूचना मिलते ही कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पंचनामा कर आवश्यक रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। शंकर लिल्हारे अपने खिलाफ दर्ज अपराधों के कारण न्यायिक हिरासत में था। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत प्राकृतिक मानी जा रही है। मृत्यु का सही कारण मेडिकल रिपोर्ट आने बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।भंडारा जिला जेल में कई कैदी बंद हैं। उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है। आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शंकर लिल्हारे गोंदिया जिले के सालेबर्डी गांव का निवासी था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जेल में बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई।
Created On :   18 Sept 2025 3:32 PM IST