- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- नगराध्यक्ष चुनाव : एक ही पार्टी से...
Bhandara News: नगराध्यक्ष चुनाव : एक ही पार्टी से कई दावेदार मैदान में उतरने तैयार

Bhandara News भंडारा नगर परिषद के नगराध्यक्ष का पद महिला आरक्षित हुआ है। पिछले अनेक वर्षों से चुनाव की तैयारी करने वाले इच्छुकों को इससे निराशा का सामना करना पड़ा। अब दिग्गज नेताओं के सामने गृहलक्ष्मी को चुनाव मैदान में उतारने का विकल्प बचा है, लेकिन अनेक पार्टियों में नगराध्यक्ष पद के लिए अनेक प्रबल दावेदार है।
जिसके चलते चुनाव लड़ने की इच्छा होकर भी पार्टी का टिकट नहीं मिला तो बड़ी निराशा होने वाली है। चुनाव घोषित नहीं हुआ है लेकिन नगराध्यक्ष व नगरसेवकों के आरक्षण के बाद से नागरिकों में उत्सुकता देखी जा रही है। नौ वर्षों बाद नगर परिषद का चुनाव होने जा रहा है। इस बार 17 प्रभागों से 35 नगरसेवक चुने जाएंगे। नगर परिषद के चुनावों की घोषणा होनी बाकी है, पर चुनाव का माहौल बनने लगा है। इच्छुक उम्मीदवार नगर परिषद में पहुंचकर अपने क्षेत्र के वोटरों की जानकारी हासिल कर रहे हैं। इससे नगर परिषद में चहल-पहल बढ़ गई है। सभी प्रभागों में साढ़े चार हजार से सात हजार के बीच वोटर हंै। इन वोटरों तक कैसे पहुंचा जाए इसका नियोजन हो रहा है। नगरसेवक पद के इच्छुक उम्मीदवार पार्टी का टिकट पाने के लिए अधिक प्रयास कर रहे हंै, लेकिन सर्वाधिक चर्चा नगराध्यक्ष पद को लेकर है।
भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना (शिंदे), शिवसेना (ठाकरे), राकांपा (अजित), राकांपा (शरद) इन सभी पार्टियों में नगराध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हंै। विशेष रूप से भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना (शिंदे) में नगराध्यक्ष पद की टिकट के लिए इच्छूक बैठे उम्मीदवारों को नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। चुनाव को लेकर चर्चाएं रंगने लगी है। नुक्कड, चौराहों और हर जगह पर चुनाव की बात हो रही है। इस दिवाली में रोशनाई के साथ साथ चुनावी रंग दिखायी देगा।
Created On :   11 Oct 2025 3:13 PM IST