Bhandara News: भंडारा वन परिक्षेत्र में बाघ पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी

भंडारा वन परिक्षेत्र में बाघ पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी
जवाहर नगर परिसर में वनविभाग की 24 घंटे गश्त

Bhandara News भंडारा वनविभाग के अंतर्गत शहापुर वनपरिक्षेत्र के जवाहरनगर आयुध निर्माणी परिसर में पिछले कु़छ दिनों से बाघ द्वारा शिकार की घटनाएं घटित हुई थी। कन्हान नदी किनारे पेवठा ग्राम में संभावित जनहानि टालने के लिए वन विभाग ने 24 घंटे गश्त शुरू कर दी है। साथ ही ट्रैप कैमरे व ड्रोन के माध्यम से निगरानी शुरू है।

वन विभाग के अनुसार 4 फरवरी से पेवठा गांव के समीप खेत परिसर में बाघ की आवाजाही देखी जा रही है। 4 फरवरी को परसराम भाकरू मेश्राम की तबेले की गाय और 23 फरवरी को सोमा भवानी वंजारी का बैल बाघ ने मार डाला। एक महीने के भीतर दो मवेशियों के शिकार से पशुपालकों और किसानों में भय व्याप्त है। रबी फसल की कटाई और सब्जी फसलों की खेती के चलते किसान बड़ी संख्या में खेतों में पहुंच रहे हैं किंतु खेतों में बार-बार पगमार्क मिलने से खतरे की आशंका बढ़ गई है।

जवाहरनगर पुलिस थाना प्रभारी भिमाजी पाटील और वनपरिक्षेत्र अधिकारी विलास बेलखेडे के मार्गदर्शन में वनकर्मी, जीवविज्ञानी व जलद बचाव दल क्षेत्र में तैनात हैं। ट्रैप कैमरे, पिंजरा और ड्रोन कैमरे की मदद से बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Created On :   28 Feb 2026 4:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story