‌Bhandara News: नागपुर और छत्तीसगढ़ में जंगली सुअरों की तस्करी करने वाले 12 आरोपी वन हिरासत में

नागपुर और छत्तीसगढ़ में जंगली सुअरों की तस्करी करने वाले 12 आरोपी वन हिरासत में
  • झंझेरिया बीट में वन विभाग की कार्रवाई
  • बोलेरो पिकअप व हथियार समेत अन्य सामग्री जब्त

Bhandara News तुमसर वन विभाग द्वारा झंझेरिया बीट क्षेत्र में जंगली सुअरों का शिकार कर उनकी तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए वन विभाग ने 12 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है। पश्चात सभी आरोपियों को मोहाड़ी न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उन्हें वन हिरासत में भेज दिया है।

यह कार्रवाई 19 फरवरी को तड़के 5 बजे गश्त के दौरान की गई। इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमएच 49 बीजेड 7104, 13 हाथीमार जाल, कुल्हाड़ी, लोहे का सुआ, 40 लकड़ियां व अन्य सामग्री जब्त की गई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि, आरोपी यह खेतों और जंगलों से जंगली सुअरों की शिकार कर उन्हें नागपुर और छत्तीसगढ़ में बेचते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपवनसंरक्षक योगेंद्र सिंह और प्रभागीय निष्कासन अधिकारी रितेश भोंगाडे के मार्गदर्शन में जांच शुरू है। जानकारी के अनुसार तुमसर वनपरिक्षेत्र अधिकारी छगनलाल रहांगडाले, वनरक्षक दीपक भिवगडे और के.ए. मांढरे गुरुवार तड़के 5 बजे सरकारी वाहन से गश्त लगा रहे थे। तभी झंझेरिया बीट के वाघसांध्या तालाब परिसर, कक्ष क्रमांक 74 ‘अ’ आरक्षित वन क्षेत्र के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी।

तालाब किनारे खड़ी महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्र. एमएच 49 बीजेड 7104 की तलाशी लेने पर उसमंे जीवित जंगली सुअर पाया गया। उसके आसपास 10 से 12 संदिग्ध व्यक्ति मौजूद थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने जंगली सुअर की शिकार कर उसे नागपुर व छत्तीसगढ़ में बेचे जाने की जानकारी दी। जिसके चलते उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) (आई) तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2023) की धारा 9, 43, 49, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पश्चात आरोपियों को न्यायालय ने उन्हें वन हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच उपवनसंरक्षक योगेंद्र सिंह और प्रभागीय निष्कासन अधिकारी रितेश भोंगाडे के मार्गदर्शन में शुरू हैं।


Created On :   21 Feb 2026 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story